{"_id":"5c62f5a2bdec2273771f3621","slug":"if-attacked-iran-will-not-be-able-to-celebrate-the-anniversary-of-revolution-said-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल की ईरान को धमकी, हमला किया तो क्रांति की वर्षगांठ नहीं मना पाओगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल की ईरान को धमकी, हमला किया तो क्रांति की वर्षगांठ नहीं मना पाओगे
Tue, 12 Feb 2019 10:04 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को चेताया है कि यदि उसने हम पर हमला किया तो यह आखिरी बार ही होगा। इसके बाद ईरान अपनी इस्लामिक क्रांति की सालगिरह नहीं मना पाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने इस्राइल के धुर-विरोधी को गंभीर चेतावनी दी और कहा कि हमारी सेना किसी भी हमले का जवाब दे सकती है।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी भरे अंदाज में कहा, ‘मैं ईरान सरकार की धमकियों को नजरअंदाज नहीं करता, लेकिन उनसे भयभीत भी नहीं हूं।’ यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया जब ईरान अपनी इस्लामिक क्रांति की 40वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसका जश्न एक से 11 फरवरी तक मनाया जाता है। ईरान और इस्राइल के बीच तल्ख रिश्तों का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
इस्राइल के पीएम ने दो-टूक अंदाज में कहा कि वह ईरान के हमले बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर इस शासन ने तेल अवीव और हाइफा को तबाह करने की भयावह गलती की तो वह सफल नहीं होगा।’ नेतन्याहू ने अपने शत्रु देश को चेताया, ‘यह उनके द्वारा मनाई गई क्रांति की आखिरी वर्षगांठ होगी। उन्हें इस बात का ख्याल करना चाहिए।’
विज्ञापन
इस्राइली टैंकों ने सीरिया में की गोलाबारी
इस्राइली सेना के टैंक ने दक्षिणी सीरियाई प्रांत कुनेत्रा में गोलाबारी की है। युद्धग्रस्त देश की सरकारी मीडिया ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया कि इस गोलाबारी से सिर्फ भौतिक क्षति हुई है। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के रमी अब्दुल रहमान ने कहा कि निगरानी चौकी सहित कुनेत्रा में सात स्थानों पर गोले दागे गए। वहीं, ऑब्जर्वेटरी ने बिना कोई आंकड़े दिए कहा कि हमले में जान-माल दोनों का नुकसान हुआ है। सीरियाई सेना ने विद्रोही लड़ाकों को मात देने के बाद 2018 के मध्य में कुनेत्रा के दक्षिणी भाग को अपने नियंत्रण में ले लिया था।