फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IDF, security Forces conduct counterterrorism raids in Judea and Samaria, seize weapons, arrest suspects

Israel: यहूदिया और सामरिया में आईडीएफ का बड़ा एक्शन, आतंकवाद विरोधी अभियान चला कई संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 04:29 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 04:29 AM IST
सार

आईडीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात इस्राइली सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हथियार और संदिग्धों को निशाना बनाया गया। साथ ही चार वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
IDF, security Forces conduct counterterrorism raids in Judea and Samaria, seize weapons, arrest suspects
इस्राइली रक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X/@IDF

विस्तार

यहूदिया और सामरिया में इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाकर कई संदिग्धों को निशाना बनाया। मामले में इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात इस्राइली सुरक्षा बलों ने यहूदिया और सामरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हथियार और संदिग्धों को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


चार वांछित संदिग्ध गिरफ्तार
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अस-सामू और हलहुल कस्बों से पांच हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। इसके अलावा, हलहुल, दयार गजाले और सिलात अद-दहर से चार वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह आतंकवाद पर काबू पाने के लिए किए गए व्यापक प्रयासों में, आईडीएफ ने पूरे क्षेत्र में दर्जनों अवैध वाहन, लगभग दस हथियार और आतंकवाद से जुड़े दस लाख शेकेल जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद पर नकेल के लिए इस्राइल का प्रयास
ये कदम इस्राइल के लगातार प्रयासों का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य आतंकवादी नेटवर्क को बाधित करना और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना है। गिरफ्तार संदिग्धों और जब्त सामग्रियों को इस्राइली सुरक्षा बलों द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। ऑपरेशन के दौरान आईडीएफ के किसी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed