{"_id":"684c1d87ddd5258bfc0fbe92","slug":"idf-fighter-jets-struck-the-iranian-regime-s-uranium-enrichment-site-in-the-natanz-area-overnight-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran Clash: IDF के हमले में नतांज यूरेनियम प्लांट को भारी नुकसान; ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लगा झटका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Iran Clash: IDF के हमले में नतांज यूरेनियम प्लांट को भारी नुकसान; ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लगा झटका
Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
सार
Israel-Iran Conflict: इस्राइल ने ईरान के सबसे बड़े यूरेनियम संवर्धन केंद्र नतांज पर एक बड़ा हवाई हमला किया है। यह हमला आईडीएफ के लड़ाकू विमानों की तरफ से किया गया, जो खास खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। जिसमें इस प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
नतांज यूरेनियम प्लांट पर इस्राइल ने किया हमला
- फोटो : X @IDF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के नतांज इलाके में मौजूद उसके सबसे बड़े यूरेनियम फैसिलिटी सेंटर पर रात के समय हमला किया है। इस हमले में सेंटर के उस हिस्से पर भी असर पड़ा जो जमीन के नीचे बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक यहां यूरेनियम शुद्ध करने वाली मशीनें (सेंट्रीफ्यूज), बिजली से जुड़े कमरे और बाकी जरूरी तकनीकी ढांचा था।
यह भी पढ़ें - Israel-Iran Conflict: इस्राइल ने ईरान पर इस तरह हमले को दिया अंजाम; खामनेई ने की नए सैन्य कमांडरों की नियुक्ति
विज्ञापन
क्या है नतांज प्लांट?
नतांज ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन केंद्र है। यहां यूरेनियम को उच्च स्तर तक संवर्धित किया जाता है, जिससे इसे सैन्य इस्तेमाल यानी परमाणु हथियार बनाने लायक बनाया जा सकता है।
इस्राइल ने कैसे किया हमला?
इस्राइली वायुसेना ने रात के समय यह हमला किया। इसमें प्लांट के भूमिगत हिस्से को निशाना बनाया गया, जहां कई मंजिलों वाली एक बड़ी संवर्धन हॉल है। सेंट्रीफ्यूज मशीनें लगी हैं जो यूरेनियम को संवर्धित करती हैं। वहीं बिजली की आपूर्ति और तकनीकी नियंत्रण वाले कमरे हैं और प्लांट को चलाए रखने वाला अन्य अहम ढांचा भी है।
यह भी पढ़ें - Iran-US: इस्राइली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- अगर परमाणु डील नहीं की तो और भयानक हमले होंगे
इस्राइल ने क्यों किया हमला?
इस्राइल का कहना है कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए किया गया है। इस्राइल का यह भी दावा है कि, 'ईरान लगातार गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।' इस्राइल ने यह साफ किया है कि वह भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रखेगा, ताकि ईरान को परमाणु हथियार न मिल सकें। वहीं नतांज पर हुआ यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
⭕️ IAF fighter jets, guided by precise intelligence, struck the Iranian regime's uranium enrichment site in the Natanz area overnight. This is the largest uranium enrichment site in Iran, which has operated for years to achieve nuclear weapons capability and houses the… pic.twitter.com/JVLIZFHwLm
— Israel Defense Forces (@IDF) June 13, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Israel-Iran Conflict: इस्राइल ने ईरान पर इस तरह हमले को दिया अंजाम; खामनेई ने की नए सैन्य कमांडरों की नियुक्ति
विज्ञापन
क्या है नतांज प्लांट?
नतांज ईरान का सबसे बड़ा यूरेनियम संवर्धन केंद्र है। यहां यूरेनियम को उच्च स्तर तक संवर्धित किया जाता है, जिससे इसे सैन्य इस्तेमाल यानी परमाणु हथियार बनाने लायक बनाया जा सकता है।
इस्राइल ने कैसे किया हमला?
इस्राइली वायुसेना ने रात के समय यह हमला किया। इसमें प्लांट के भूमिगत हिस्से को निशाना बनाया गया, जहां कई मंजिलों वाली एक बड़ी संवर्धन हॉल है। सेंट्रीफ्यूज मशीनें लगी हैं जो यूरेनियम को संवर्धित करती हैं। वहीं बिजली की आपूर्ति और तकनीकी नियंत्रण वाले कमरे हैं और प्लांट को चलाए रखने वाला अन्य अहम ढांचा भी है।
यह भी पढ़ें - Iran-US: इस्राइली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- अगर परमाणु डील नहीं की तो और भयानक हमले होंगे
इस्राइल ने क्यों किया हमला?
इस्राइल का कहना है कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए किया गया है। इस्राइल का यह भी दावा है कि, 'ईरान लगातार गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।' इस्राइल ने यह साफ किया है कि वह भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रखेगा, ताकि ईरान को परमाणु हथियार न मिल सकें। वहीं नतांज पर हुआ यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन