फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel smuggled drones, other weapon into Iran ahead of strikes, Iran names replacements for commanders killed

Israel-Iran Conflict: इस्राइल ने ईरान पर इस तरह हमले को दिया अंजाम; खामनेई ने की नए सैन्य कमांडरों की नियुक्ति

Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

Israel-Iran Conflict: ईरान पर हमले से पहले इस्राइल ने तेहरान को दहलाने की तैयारी कर रखी थी। दो इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि पहले ही ईरान में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल की तस्करी कर ली गई थी। इसका मकसद ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली को कमजोर करना था। वहीं इस हमले में मारे गए ईरानी सैन्य अधिकारियों की जगह अब नए कमांडरों की नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
Israel smuggled drones, other weapon into Iran ahead of strikes, Iran names replacements for commanders killed
तेहरान में इस्राइली हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार की सुबह इस्राइल के हमले के बाद दोनों देश एक-दूसरे पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। एक तरफ जहां बेंजमिन नेतन्याहू ने ईरान पर अपनी कार्रवाई को जरूरी बताया है, वहीं ईरान की तरफ से इस्राइल को सजा देने की बात कही गई है। अब आपको बताते हैं कि, इस्राइल ने ईरान पर अपने भीषण हमले को किस तरह अंजाम दिया। तो बता दें कि, इस्राइल इस हमले की तैयारी बहुत पहले से कर रहा था, जिसमें इस्राइली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' ने ईरान के अंदर हथियारों की तस्करी भी की थी। जानकारी के मुताबिक, हमला शुरू होने से पहले ईरान के भीतर ही ड्रोन और अन्य हथियारों को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन


ईरान पर इस्राइली हमले की गुप्त तैयारी
इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर एक बड़ा हमला किया, जिसकी तैयारी गुप्त रूप से पहले ही कर ली गई थी। इस बात की जानकारी दो इस्राइली सुरक्षा अधिकारियों ने दी, जिन्होंने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बात की। इन अधिकारियों के अनुसार, इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने हमले से पहले ईरान के अंदर ड्रोन, सटीक निशाना लगाने वाले हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री भेज दी थी। इन हथियारों का इस्तेमाल ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित मिसाइल बेस को निशाना बनाने में किया गया। बताया गया कि ईरान के अंदर एक गुप्त ठिकाने से विस्फोटक ड्रोन उड़ाए गए और साथ ही कुछ वाहनों में लगाए गए हथियार सिस्टम भी सक्रिय किए गए। इनका मकसद ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली को कमजोर करना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran-Israel Rift: जारी है पश्चिम एशिया का हिंसक संघर्ष, पहले गाजा में रक्तपात, अब ईरान पर बरसे इस्राइली गोले
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने दी प्रतिक्रिया, नए कमांडर किए नियुक्त
इस्राइली हमले में ईरान के दो शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए। इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने तुरंत नए सैन्य प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि, जनरल अब्दुर्रहीम मूसेवी को ईरानी सशस्त्र बलों का नया प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले वे थल सेना के प्रमुख थे। मोहम्मद पाकपुर को इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का नया कमांडर बनाया गया है। उन्होंने जनरल होसैन सलामी की जगह ली है। आईआरजीसी ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई मानी जाती है, जो 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद बनाई गई थी और देश की धार्मिक सरकार का अहम स्तंभ है।

यह भी पढ़ें - MEA: इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क

इस्राइल-ईरान संघर्ष में क्या है ताजा स्थिति?
अभी तक इस हमले को लेकर ईरान या इस्राइल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पश्चिमी मीडिया और सुरक्षा विशेषज्ञ इसे इस्राइल की नई तरह की गुप्त सैन्य कार्रवाई मान रहे हैं, जिसमें देश के अंदर से ही हमला किया गया है। हालात फिलहाल बेहद तनावपूर्ण हैं, और इस हमले के बाद ईरान की प्रतिक्रिया और संभावित जवाबी कार्रवाई पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed