Iran-US: इस्राइली हमले के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- अगर परमाणु डील नहीं की तो और भयानक हमले होंगे
US-Iran Nuclear Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली हमले के बीच ईरान से कहा है कि, पहले ही बहुत मौतें और विनाश हो चुका है, लेकिन इस नरसंहार को समाप्त करने के लिए अभी भी समय है। बता दें कि, इस्राइल ने ईरान पर आज तड़के सुबह हवाई हमला किया है। जिसमें उसने दावा किया है कि हमले में 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर और कई वैज्ञानिक मारे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की तरफ से किए गए भीषण ड्रोन हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इस्राइली वायु सेना ने अब तक ईरान में पांच बार हमले किए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरानी को फिर से परमाणु समझौता करने को कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन के साथ समझौता करने की अपील की है।
ट्रंप ने दी चेतावनी- और तेज होंगे इस्राइली हमले
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इस्राइल के हमले और भी बुरे होंगे। शुक्रवार को हुए हमलों के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, अब भी समय है कि इस रक्तपात को रोका जा सकता है। अगली हमले की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी है और वे पहले से कहीं ज्यादा क्रूर होंगे।
यह भी पढ़ें - ईरान में इस्राइल का गुप्त हमला: हथियारों की तस्करी कर अंदर से किए गए हमले; ईरान ने नियुक्त किए नए सैन्य कमांडर
ईरान के पास अभी भी समय है- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'मैंने ईरान को सौदा करने के लिए कई मौके दिए। मैंने उनसे कहा, सबसे सख्त शब्दों में, बस करो, लेकिन चाहे उन्होंने कितनी भी कोशिश की हो, चाहे वे कितने भी करीब क्यों न पहुंच गए हों, वे इसे पूरा नहीं कर पाए... पहले ही बहुत मौतें और विनाश हो चुका है, लेकिन इस नरसंहार को समाप्त करने के लिए अभी भी समय है, अगले पहले से ही योजनाबद्ध हमलों को और भी अधिक क्रूर बनाने के लिए। ईरान को सौदा करना चाहिए, इससे पहले कि कुछ भी न बचे, और जिसे कभी ईरानी साम्राज्य के रूप में जाना जाता था उसे बचाना चाहिए'।
यह भी पढ़ें - Iran-Israel Rift: जारी है पश्चिम एशिया का हिंसक संघर्ष, पहले गाजा में रक्तपात, अब ईरान पर बरसे इस्राइली गोले
इस्राइल के पास अमेरिकी हथियारों का भंडार- ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा- अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य उपकरण बनाता है, और इस्राइल के पास इसका बहुत ज्यादा भंडार है, और आने वाले समय में और भी बहुत कुछ होगा - और वे इसका इस्तेमाल करना जानते हैं। समझौते को लेकर कुछ ईरानी कट्टरपंथियों ने बहादुरी से बात की, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि क्या होने वाला है। वे सभी अब मर चुके हैं, और यह और भी बदतर होगा!
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.