फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IBSA In UNGA: IBSA group said in one voice terrorism is a global crisis, safe havens should be ended

IBSA In UNGA : इब्सा समूह ने एक सुर में कहा- आतंकवाद एक वैश्विक संकट, खत्म की जाएं पनाहगाहें

Fri, 23 Sep 2022 12:34 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 23 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

इब्सा समूह की बैठक में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन और जी-20 समेत विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आईबीएसए देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की। मंत्रियों ने बहुपक्षीय मंचों पर इब्सा देशों के बीच समन्वय और सहयोग पर संतोष जताया।

विज्ञापन
IBSA In UNGA: IBSA group said in one voice terrorism is a global crisis, safe havens should be ended
भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका के समूह (आईबीएसए) की त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक हुई। - फोटो : Twitter : @DrSJaishankar

विस्तार

भारत और इब्सा (आईबीएसए) समूह के सदस्यों ने कहा है कि आतंकवाद एक वैश्विक संकट है, जिसका मुकाबला किया जाना चाहिए और दुनिया के हर हिस्से में आतंकियों की पनाहगाहें खत्म की जाना चाहिए। इब्सा समूह में भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं। 

विज्ञापन


इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को शीघ्र स्वीकृत करने के साझा प्रयास को बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। इब्सा कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समूह के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इब्सा के त्रिपक्षीय मंत्री स्तरीय आयोग की दसवीं बैठक की मेजबानी की। उन्होंने इब्सा की प्रक्रिया की समीक्षा की और इसके कार्यों को भी सराहा। बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्सा की ओर से जारी साझा बयान के अनुसार, मंत्रियों ने दुनियाभर में हो रहे आतंकवादी हमलों की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और कृत्यों की निंदा की, फिर चाहे ये कहीं भी और किसी के भी द्वारा किए गए हों। मंत्रियों ने आतंकी पनाहगाहों को खत्म करने की पहल के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता की पुष्टि की।

भारत ने बहुपक्षीय मंच पर की इब्सा देशों में सहयोग पर चर्चा
इब्सा समूह की बैठक में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन और जी-20 समेत विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आईबीएसए देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की। मंत्रियों ने बहुपक्षीय मंचों पर इब्सा देशों के बीच समन्वय और सहयोग पर संतोष जताया। मंत्रियों ने वैश्विक मुद्दों पर इब्सा समूह के सहयोग को और गहरा करने के अपने इरादे को भी दोहराया।


भारत-ब्रिटेन के बढ़ते रिश्तों में पहला कदम हो एफटीए
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ब्रिटिश मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दिवाली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह पीएम लिज ट्रस भी चाहती हैं कि उनका प्रशासन भारतीय नेता की गति और महत्वाकांक्षा के साथ चले। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते काफी पुराने हैं और अर्थपूर्ण व्यापक एफटीए की आकांक्षा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed