फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'I like taking shower, love beautiful hair', laughter erupted in the Oval Office as soon as Trump said this

Oval Office: 'मुझे शॉवर लेना पसंद, खूबसूरत बालों से बेहद प्यार', ट्रंप के ऐसा कहते ही ओवल ऑफिस में लगे ठहाके

Thu, 10 Apr 2025 02:36 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Apr 2025 02:36 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन के कार्यकाल में लागू किए शॉवर पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को पलट दिया। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत मुझे 15 मिनट तक शॉवरहेड के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। यह पूरी तरह से बकवास है।  मुझे शॉवर लेना पसंद है।

विज्ञापन
'I like taking shower, love beautiful hair', laughter erupted in the Oval Office as soon as Trump said this
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने बालों से बेहद प्यार है। उनको शॉवर लेना भी पसंद है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही तो खूब ठहाके लगे। एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान ट्रंप ने कहा कि ओवल ऑफिस में भी शॉवर लगवाए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडन के कार्यकाल में लागू किए शॉवर पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को पलट दिया। ट्रंप ने आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि मुझे अच्छा शॉवर लेना और अपने सुंदर बालों की देखभाल करना पसंद है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत मुझे 15 मिनट तक शॉवरहेड के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। यह पूरी तरह से बकवास है। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहाना बहुत पसंद है। ओवल ऑफिस में भी ऐसे ही शॉवर लगवाए जाने चाहिए। ट्रंप के इतना कहते ही ओवल ऑफिस में ठहाके लगने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हम चाइनीज हैं, डरने वाले नहीं', ट्रंप की धमकी के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि नहाने पर प्रतिबंध गलत था और अमेरिका इसे समाप्त करने जा रहा है। हम उन प्रतिबंधों से छुटकारा पाने जा रहे हैं। हमारे पास कई जगहें हैं जहां पानी है। कई जगह तो इतना पानी है कि उन्हें नहीं पता कि इसका क्या करना है? लेकिन लोग घर में सिंक चालू करते हैं और पानी मुश्किल से निकलता है। वे नहाते हैं तो पानी मुश्किल से निकलता है। यह एक अनावश्यक प्रतिबंध है।
 

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से तलाक की खबरों पर मिशेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जो मेरे लिए सही, वही चुना

यह लगे थे प्रतिबंध
ओबामा और बाइडन सरकार में शॉवर को लेकर नियम कड़े कर दिए गए थे। इसके शॉवर में कई सारे नोजल पर प्रतिबंध लगाया गया था। अगर वे सामूहिक रूप से प्रति मिनट 2.5 गैलन से अधिक पानी छोड़ते हैं, तो यह प्रतिबंधित होगा। अब ट्रंप ने कार्यकारी आदेश में ऊर्जा सचिव को निर्देश दिया गया है कि वे ओबामा और बाइडन के कार्यकाल में शॉवरहेड को फिर से परिभाषित करने वाले नियम को तुरंत रद्द कर दें।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed