फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US former president barack obama wife michelle open about her divorce rumours

US: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से तलाक की खबरों पर मिशेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जो मेरे लिए सही, वही चुना

Thu, 10 Apr 2025 11:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Apr 2025 11:50 AM IST
सार

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ तलाक की खबरें मीडिया में चल रही हैं। अब इसे लेकर मिशेल ओबामा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मिशेल ओबामा ने कहा है कि अब वे खुद पर ध्यान दे रही हैं, न कि वो कर रहीं, जो लोग उनसे चाहते हैं।

विज्ञापन
US former president barack obama wife michelle open about her divorce rumours
बराक ओबामा, मिशेल ओबामा - फोटो : X/Michelle Obama

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ तलाक की खबरें चल रही हैं। अब इन्हें लेकर मिशेल ओबामा ने अपनी बात रखी है। अभिनेत्री सोफिया बुश के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में मिशेल ओबामा ने कहा कि बीते कई हाई प्रोफाइल इवेंट से उनकी अनुपस्थिति की वजह खुद पर ध्यान देना है न कि तलाक।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से चल रहीं थी तलाक की खबरें
मिशेल ओबामा ने कहा कि 'अब मैं अपना कैलेंडर खुद नियंत्रित करती हूं। मैं खुद को यह आजादी कई वर्ष पहले भी दे सकती थी, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी। मैंने बच्चों को बहाना बनाया और उन पर ध्यान दिया।' गौरतलब है कि बराक ओबामा और मिशेल ओबामा एक आदर्श दंपति माने जाते हैं, लेकिन बीते कई हाई प्रोफाइल इवेंट से मिशेल ओबामी की गैरमौजूदगी से दोनों के तलाक की खबरों को बल मिला। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मिशेल ओबामा शामिल नहीं हुईं थी। साथ ही जनवरी में पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी बराक ओबामा अकेले ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: तीसरे कार्यकाल के लिए किस डेमोक्रेट उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ना पसंद करेंगे? ट्रंप ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने वो चुना, जो मेरे लिए सही था'
मिशेल ओबामा ने कहा कि 'मैंने वो चुना, जो मेरे लिए सही है, न कि वो, जो मुझे करना चाहिए था या दूसरे लोग मुझसे चाहते थे।' मिशेल ने कहा कि 'तलाक की अटकलें, लोगों की महिलाओं की आजादी की मांग को स्वीकार नहीं करने की आदत के चलते उठीं। मुझे लगता है कि यही वजह चीज है, जिससे हम महिलाओं के रूप में जूझते हैं। लोग ये नहीं समझ पाए कि मैं खुद पर ध्यान देने का विकल्प चुन रही हूं, लेकिन लोगों ने मान लिया कि मैं तलाक ले रही हूं।'

उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बीते दिनों स्वीकार किया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान वे अपनी पत्नी के साथ रिश्ते पर ध्यान नहीं दे पाए। अपनी किताब 'मेमोर बिकमिंग' में भी दंपति ने बताया कि बराक ओबामा के राजनीतिक करियर के दौरान दोनों के रिश्तों में चिड़चिड़ापन आ गया था। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed