{"_id":"67f77fe9c0ba17c5f20e35d5","slug":"china-foreign-ministry-share-mao-zedong-video-said-we-are-not-afraid-amid-trump-tariff-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: 'हम चाइनीज हैं, डरने वाले नहीं', ट्रंप की धमकी के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: 'हम चाइनीज हैं, डरने वाले नहीं', ट्रंप की धमकी के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया वीडियो
Thu, 10 Apr 2025 02:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:06 PM IST
सार
चीन और अमेरिका के बीच चल रहा टैरिफ युद्ध दिनों-दिन खतरनाक होता जा रहा है। अब चीन ने भी खुलकर अमेरिका को चुनौती दी है और कहा है कि टैरिफ वार की इस लड़ाई में चीन नहीं झुकेगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर माओ जेदोंग का वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध के बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे उकसावे वाली कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और न ही पीछे हटेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने माओ जेदोंग का एक पुराना वीडियो साझा कर अमेरिका को करारा जवाब दिया है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने वीडियो जारी कर दी धमकी
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोशल मीडिया पर माओ जेदोंग का एक पुराना वीडियो साझा किया। यह वीडियो साल 1953 में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध के समय का है। वीडियो साझा करते हुए माओ निंग ने लिखा कि 'हम चाइनीज हैं और हम उकसावे से डरने वाले नहीं हैं। न ही हम पीछे हटेंगे।' चीनी विदेश मंत्रालय ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें माओ जेदोंग कहते दिख रहे हैं कि 'ये लड़ाई कब तक चलेगी, हम ये तय नहीं कर सकते। पहले राष्ट्रपति ट्रूमैन ने ये लड़ाई लड़ी, अब राष्ट्रपति आइजनहावर को लड़नी पड़ेगी और जो भी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनेगा, उसे भी लड़नी होगी। अब ये उन पर है कि वे लड़ाई जारी रखना चाहते हैं या खत्म करना चाहते हैं। चाहे ये युद्ध कितना भी लंबा चले, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। हम तब तक लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक हमारी जीत नहीं हो जाती।'
ये भी पढ़ें- Tariff War: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
विज्ञापन
टैरिफ वार में फंसे हैं दोनों देश
चीनी विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध चल रहा है और ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। ट्रंप का यह कदम चीन के उस फैसले का जवाब माना जा रहा है, जिसमें चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत करने का एलान किया था। चीन के एलान के तहत 10 अप्रैल से ही बढ़े हुए टैरिफ लागू हो जाएंगे। चीन ने अमेरिका के कदम की आलोचना की और इसे उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया।
ये भी पढ़ें- US: 'किसी को तो यह करना ही था...', चीन के खिलाफ 125 फीसदी टैरिफ बढ़ाने पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
संबंधित वीडियो