{"_id":"5c7cde11bdec224dab601705","slug":"i-am-not-worthy-of-the-nobel-peace-prize-said-pakistan-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोबेल शांति पुरस्कार पर बोले इमरान खान, 'मैं इसके लायक नहीं'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नोबेल शांति पुरस्कार पर बोले इमरान खान, 'मैं इसके लायक नहीं'
Mon, 04 Mar 2019 01:43 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Pakistan PM Imran Khan
- फोटो : File Photo
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के बाद से ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग उठ रही है। पाकिस्तानी संसद में इसे लेकर एक प्रस्ताव भी आया। अब पहली बार इमरान खान ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस सम्मान के लायक नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कश्मीर का राग फिर छेड़ दिया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इमरान खान ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है वह नोबेल शांति पुरस्कार के लायक नहीं है। लेकिन उन्होंने ये सुझाव दिया है कि पुरस्कार किसे मिलना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं नोबेल शांति पुरस्कार के लायक नहीं हूं। इसके लायक तो वो इंसान होगा जो कश्मीर विवाद का हल कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार निकालेगा और उपमहाद्वीप में शांति और मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
I am not worthy of the Nobel Peace prize. The person worthy of this would be the one who solves the Kashmir dispute according to the wishes of the Kashmiri people and paves the way for peace & human development in the subcontinent.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 4, 2019
इमरान को नोबेल दिए जाने को लेकर ऑनलाइन कैंपेन भी चला, जिसमें इमरान खान को नोबेल पुरस्कार की मांग वाली याचिका पर तीन लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए।
अभिनंदन की रिहाई से ही ये मांग पाकिस्तान में तेज होने लगी। 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया था। इसके ठीक एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। उसी दौरान भारतीय पायलट अभिनंदन मिग-21 उड़ा रहे थे। जिससे उन्होंने पाकिस्तानी विमान एफ-16 को मार गिराया।
इसके बाद अभिनंदन का मिग-21 भी क्रैश हो गया। वह खुद को बचाने के लिए पैराशूट की सहायता से नीचे आ गए। लेकिन वह भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की धरती पर आए। वहां पाकिस्तानी लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वहां पाकिस्तानी सेना पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके करीब 60 घंटे बाद उन्हें शुक्रवार को पाकिस्तान ने रिहा किया।