{"_id":"5fc7e5d021dd1358d6483a3a","slug":"i-am-not-going-to-remove-duty-on-imports-from-china-immediately-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बाइडन बोले, मैं चीन से आयात पर लगे शुल्क तुरंत नहीं हटाने वाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जो बाइडन बोले, मैं चीन से आयात पर लगे शुल्क तुरंत नहीं हटाने वाला
Thu, 03 Dec 2020 02:00 AM IST
Amit Mandal
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से होने वाले कई वस्तुओं के आयात पर लगाए गए शुल्क को तुरंत नहीं हटाने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सरकार द्वारा चीन के साथ किए गए प्रारंभिक व्यापार सौदे को भी वह फिलहाल रद्द नहीं करने वाले हैं। बाइडन का कहना है कि वह अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि मैं कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाने जा रहा हूं और शुल्क पर भी यही बात लागू होती है।
विज्ञापन
बाइडन ने बुधवार को प्रकाशित फ्रीडमैन के आलेख में कहा कि मैं अपने विकल्पों को पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं करने जा रहा हूं।
बाइडन ने कांग्रेस से किया आर्थिक सुधार पैकेज देने का आग्रह
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कांग्रेस से एक मजबूत आर्थिक सुधार पैकेज पारित करने का आग्रह किया है, जो उन अमेरिकियों की तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकता है जो कि कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने कहा, मुसीबत की घड़ी में अमेरिकी कांग्रेस को एक साथ आना चाहिए और राहत के लिए एक मजबूत आर्थिक पैकेज पारित करना चाहिए, जिससे इन तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके।