फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hypersonic warhead only imagined, failed to hit target

खुलासा : हाइपरसोनिक वॉरहेड सिर्फ कल्पना, लक्ष्य भेदने में नाकाम

Sat, 23 Jan 2021 09:46 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 23 Jan 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Hypersonic warhead only imagined, failed to hit target
Hypersonic warhead - फोटो : ANI

अमेरिका, रूस और चीन की सेनाओं के पास हाइपरसोनिक वॉरहेड के प्रोटो-टाइप होने के दावों पर सवाल खड़ा हो गया है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि ध्वनि की गति से दुश्मन पर हमला बोलने वाले यह आधुनिक हथियार परीक्षण में विफल रहे हैं।

विज्ञापन


खुलासा : ध्वनि की गति से दुश्मन पर हमला बोलने वाले सुपरवेपन या आधुनिक हथियार परीक्षण में विफल
वैज्ञानिकों ने ऐसे अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल को कोरी कल्पना करार दिया है। अमेरिकी सेनाओं ने इस शोध को बेकार बताकर खारिज कर दिया है। मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ता का शोध हाल ही में साइंस एंड ग्लोबल सिक्योरिटी प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


फिजिसिस्ट और शोध के लेकर डॉक्टर डेविड राइट का कहना है कि सुपरवेपन सिर्फ मृगतृष्णा है। वहीं अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने शोध को पुराने आंकड़ों पर आधारित बताया है। वहीं अमेरिकी सरकार के लंबे समय तक सलाहकार रहे फिजिसिस्ट एल गार्विन इन्हें इस शोध पत्र को गंभीर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होते हैं हाइपरसोनिक वॉरहेड
हाइपरसोनिक वॉरहेड युद्ध में सबसे ताकतवर होता है। इसमें परमाणु या दूसरे हथियारों से 1 सेकंड में 8.4 किलोमीटर दूर तक हमला संभव है। हाइपरसोनिक व्हीकल्स आवाज की गति से 5 गुना अधिक तेजी से या जेटलाइनर की गति से कई गुना तेजी से चलते हैं।

बैलेस्टिक मिसाइलों से भी धीमी है रफ्तार
कंप्यूटर सिम्यूलेशन में वैज्ञानिकों ने देखा कि हाइपरसोनिक व्हीकल्स की गति बैलेस्टिक मिसाइल से भी धीमी रही दूर से आने वाले हथियारों को रोकने में भी उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर राइट और डॉक्टर ट्रेसी का कहना है कि इन नए हथियारों से उम्मीद बढ़ सकती है पर यह क्रांतिकारी नहीं है।

प्रयोग जारी रखने को गलत आंकड़े दे रही सेना
वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन में वर्ष 2019 में सीनेट में दिए गए वायुसेना के जनरल जॉन ई हाइटन के जवाब का भी जिक्र किया है। सामान्य मिसाइल की तुलना में इससे आधा या इससे भी कम समय लगता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह बयान सिर्फ इसलिए था कि ऐसे हथियारों पर काम को आगे बढ़ाया जा सके और खर्च रकम को सही साबित कर सकें।


छह हाइपरसोनिक हथियारों पर काम
अमेरिकी सेना अभी 6 हाइपरसोनिक हथियारों पर काम कर रही है जिसकी बहुत कम ही जानकारियां लोगों के बीच में हैं। डॉक्टर राइट का कहना है कि भौतिक विज्ञान की दुनिया में इस तरह के हथियारों के लिए कई तरह की चुनौतियां हैं जो इनके अस्तित्व में आने पर संदेह पैदा करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed