फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hunter Biden federal gun charges case begins, prosecution says no one above law news in hindi

US: जो बाइडन के बेटे हंटर की बढ़ीं मुश्किलें, बंदूक खरीदने के मामले में अभियोजन पक्ष में कहा- उन्हें नशे की लत

Wed, 05 Jun 2024 03:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने जूरी से कहा कि ट्रायल में पेश किए सबूतों से पता चलेगा कि 54 वर्षीय हंटर बाइडन ने जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया। यह पहली बार ऐसा हुआ जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के बेटे पर मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
Hunter Biden federal gun charges case begins, prosecution says no one above law news in hindi
हंटर बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने बंदूक मामले में जूरी सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन का बेटा एक नशे का आदी था। उसने रिवॉल्वर पाने के लिए कागजी कार्रवाई पर झूठ बोला था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं होता है। डेलावेयर की संघीय अदालत में जूरी ने गवाह से पहले अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों के बयान सुने। एफबीआई एजेंट को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने जूरी से कहा कि ट्रायल में पेश किए सबूतों से पता चलेगा कि 54 वर्षीय हंटर बाइडन जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन नहीं किया। यह पहली बार ऐसा हुआ जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के बेटे पर मुकदमा चल रहा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति बन चुके हैं, जिन्हें अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के वकील डेरेक हाइंस ने जूरी सदस्यों को अक्तूबर 2018 की घटनाओं के बारे में बताया था, जब हंटर बाइडन ने बंदूक खरीदते समय बैकग्राउंड की जांच के दौरान ड्रग्स के उपयोग को लेकर झूठ बोला था। 
विज्ञापन


हाइंस ने कहा, "यह गैरकानूनी था, क्योंकि वह नशे का आदी था। हंटर बाइडन ने तीन आरोपों में दोषी न होने की बात कही थी, जिसमें कोल्ट कोबरा 38-कैलिबर रिवॉल्वर खरीदने के दौरान अवैध दवाओं के उपयोग का खुलासा न करने और अक्तूबर 2018 में 11 दिनों के लिए अवैध रूप से हथियार रखने का आरोप शामिल हैं।" बचाव पक्ष के वकील ने जूरी से सबूतों को ध्यान से सुनने की अपील की। उन्होंने बताया कि बंदूक खरीदने के दौरान एक फॉर्म में हंटर बाइडन से यह पूछा गया था कि वह वर्तमान में नशे का आदी है या नहीं। उनसे यह नहीं पूछा गया कि उन्होंने कभी पहले इसका इस्तेमाल किया था नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पिछले साल अदालत ने माना था कि हंटर ने हथियार खरीदने के लिए कई बार झूठ बोला है। उन पर अक्तूबर 2018 में बंदूक खरीदने के दौरान अपनी नशे की लत को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप है। कहा गया था कि हंटर ने जब अक्तूबर 2018 में डेलावेयर के कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से बंदूक खरीदी थी। तो उस समय बंदूक खरीदने के लिए उन्होंने जो फॉर्म भरे थे, उसमें उन्होंने झूठी जानकारी दी थी। उन्होंने उस समय कहा था कि वह ड्रग्स का आदी नहीं है जबकि ऐसा नहीं था। एक रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने हंटर को इस मामले में दोषी माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed