{"_id":"5e2ae5668ebc3e7d633227a5","slug":"huge-explosion-in-houston-city-of-america-in-manufacturing-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण धमाके से दहला अमेरिका का ह्यूस्टन शहर, दो कर्मचारियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भीषण धमाके से दहला अमेरिका का ह्यूस्टन शहर, दो कर्मचारियों की मौत
Fri, 24 Jan 2020 10:59 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
भीषण धमाके से दहला अमेरिका का ह्यूस्टन शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के टेक्सस प्रांत का ह्यूस्टन शहर शुक्रवार को अलसुबह सूर्योदय से भीषण धमाके से दहल गया। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं।
विज्ञापन
यह धमाका वाटसन ग्राइंडिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के कम्प्रेस्ड लिक्विड गैस टैंक में हुआ है और इस तरह के धमाके से अक्सर कई किलोमीटर दूर तक इमारतें हिल जाती हैं। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वाटसन ग्राइंडिंग के मालिक ने भी धमाके की पुष्टि की है। उन्होंने बताया था कि यह प्रॉपलाइन गैस में विस्फोट से यह हादसा हुआ है, जिसमें दो कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से एक को एंबुलेंस में ले जाना पड़ा है। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ है। धमाके को एक घर की खिड़की पर लगे कैमरे ने कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में धमाके के बाद आग का गोला बनता दिख रहा है।
— Joey Charpentier (@BattleNub19) January 24, 2020
घटना स्थल से थोड़ी दूर रहने वाले एक महिला ने बताया कि उसकी पूरी छत गिर गई है। उसे लगा कि कोई आकाशीय बिजली गिरी है, लेकिन बाद में समझ में आया कि कोई तूफान नहीं आया है।
शहर के अधिकारियों ने कहा कि गेसनर रोड के 4500 ब्लॉक में स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 4:15 बजे उत्तर-पश्चिम में लगभग 18 मील की दूरी पर यह धमाका हुआ।