फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hubble Space Telescope Detects Dwarf Galaxy in the Universe

हबल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड में बौनी आकाशगंगा का पता लगाया

Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
अजय सिंह भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Hubble Space Telescope Detects Dwarf Galaxy in the Universe
आकाश गंगा - फोटो : अमर उजाला

 हबल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने तीन करोड़ प्रकाश वर्ष दूर, हमारे ब्रह्मांड में पीछे की ओर मौजूद एक बौनी आकाशगंगा का पता लगाया है।

विज्ञापन


बौनी आकाशगंगा में दूसरी आकाशगंगाओं की तुलना में काफी कम तारे होते हैं।

शोधकर्ताओं ने तारों के गोल गुच्छे एनजीसी 6752 के भीतर सफेद बौने तारों का अध्ययन करने के लिए नासा/ईएसए हबल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार, इस अध्ययन का उद्देश्य गोल तारामंडल की आयु का पता लगाने के लिए इन तारों का इस्तेमाल करना था लेकिन इस प्रक्रिया में शोधकर्ताओं को बौनी आकाशगंगा मिली। उनके लिए यह एक अप्रत्याशित खोज थी।
विज्ञापन


इन तारों की चमक और तापमान का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करने के बाद खगोलविदों ने पाया कि ये तारे आकाशगंगा के तारामंडल का हिस्सा नहीं हैं बल्कि उससे करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर स्थित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेदिन 1 नाम की ब्रह्मांड की यह पड़ोसी आकाशगंगा आकार में बहुत छोटी है। यह आकाशगंगा के एक छोटे-से हिस्से जितनी है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह ना केवल बहुत छोटी बल्कि धुंधली भी है। यह शोध ‘‘मंथली नोटिसिस ऑफ द रॉयल एस्ट्रॉनोमिकल सोसायटी : लेटर्स’’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed