फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Howdy, Modi houseful in America, 50 thousand people registered for the event

अमेरिका में ‘हाऊडी, मोदी’ हाउसफुल, इवेंट के लिए 50 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

Thu, 22 Aug 2019 06:19 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 06:19 AM IST
सार

  • भारत तक ही सीमित नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 
  • अमेरिका में होने वाला पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले ही ‘हाउसफुल’
  • टीवी और इंटरनेट पर भी ‘हाऊडी, मोदी’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 

विज्ञापन
Howdy, Modi houseful in America, 50 thousand people registered for the event
एससीओ समिट में पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : @MEAIndia Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता महज भारत तक ही सीमित नहीं है। दूसरे देशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती जा रही है। इसका उदाहरण अगले महीने अमेरिका के ह्यूस्टन में होने जा रहे ‘हाऊडी, मोदी’ कार्यक्रम के आयोजन से मिल रहा है। मुफ्त प्रवेश वाले इस सामुदायिक कार्यक्रम की सभी सीटें महीने भर पहले ही पंजीकृत हो गई हैं। साथ ही टीवी और इंटरनेट पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत और अमेरिका में करीब एक अरब लोगों द्वारा देखे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एनजीओ टेक्सास इंडिया फोरम (टीआईएफ) ने बुधवार को कहा, सितंबर में एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विशाल सामुदायिक सम्मेलन में पीएम मोदी को सुनने के लिए 50 हजार से ज्यादा समर्थक आने की उत्सुकता दिखा चुके हैं। आयोजकों ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में आने के इच्छुक लोगों का अब भी पंजीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नए पंजीकरण वाले लोगों को वेटिंग लिस्ट में नंबर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए विशेष आवंटन व्यवस्था के तहत 29 अगस्त तक उपस्थिति पंजीकरण खुला रहेगा। बता दें कि यह मोदी का पीएम के तौर पर अमेरिका में तीसरा सार्वजनिक संबोधन होगा। इससे पहले मोदी ने 2014 में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया था। इन दोनों ही कार्यक्रमों में 20 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए क्यों खास है ह्यूस्टन

  • 1.3 लाख भारतीय मूल के अमेरिकी रहते हैं अमेरिका के चौथे सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में
  • 01 नंबर पर है ह्यूस्टन ऊर्जा सुरक्षा संबंधी उद्योग के लिहाज से पूरी दुनिया में
  • 04 नंबर पर है ह्यूस्टन के ट्रेडिंग पार्टनरों में ब्राजील, चीन, मेक्सिको के बाद भारत
  • 4.8 अरब डॉलर (34,278 करोड़ रुपये) था 2009 से 2017 तक प्रतिवर्ष भारत-ह्यूस्टन में कारोबार
  • 7.2 अरब डॉलर (51,471 करोड़ रुपये) हो गया था 2018 में बढ़कर यह कारोबार

क्या होता है हाऊडी
बता दें कि ‘हाऊडी’ दक्षिण पश्चिम अमेरिका में सामान्य तौर पर उपयोग किया जाने वाला मित्रतापूर्ण संबोधन है, जिसका अर्थ होता है ‘हाऊ डू यू डू? यानी आप कैसे हैं?’


प्रधानमंत्री मोदी को न्यूयॉर्क में 27 सितंबर को आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होना है। इससे पहले वह अग्रणी उद्योगपतियों, राजनेताओं और सामुदायिक नेताओं से मिलने के लिए ह्यूस्टन पहुंचेंगे। इस दौरान वह ‘हाऊडी, मोदी’ सम्मेलन में हिस्सेदारी करेंगे, जिसकी टैगलाइन ‘शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स’ रखी गई है। 

इस कार्यक्रम के आयोजन के जरिए अमेरिका की तरक्की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में दिए गए भारतीय मूल के निवासियों के योगदान को हाईलाइट करना है। मोदी का ह्यूस्टन दौरा इस लिहाज से भी खास है कि इस शहर को दुनिया की एनर्जी कैपिटल कहा जाता है और ऊर्जा सुरक्षा प्रधानमंत्री के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है।
 

यूएस में किसी विदेशी नेता के लिए नहीं जुटी इतनी भीड़

यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उत्तरी अमेरिका में जुटने वाली सबसे बड़ी दर्शक संख्या होगी। आयोजक संस्था ने यह भी दावा किया कि पोप फ्रांसिस को छोड़कर किसी अन्य विदेशी नेता को सुनने के लिए आज तक अमेरिका में इतनी भीड़ एकत्र नहीं हुई है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए 1000 से ज्यादा वालंटियरों और 650 से ज्यादा संगठनों ने वेलकम पार्टनर के तौर पर योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed