फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Honour killing Man burns wife alive in Pakistan's Punjab province

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में शख्स ने पत्नी को जिंदा जलाया; लाहौर में दुष्कर्म के बाद महिला पर तेजाबी हमला

Wed, 26 Apr 2023 06:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध तारिक ने लाहौर से करीब 209 किलोमीटर दूर चीचावतनी जिले में मंगलवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी शाजिया को जला दिया। पुलिस ने बताया कि शाजिया एक साल पहले तारिक को छोड़कर चली गई थी

विज्ञापन
Honour killing Man burns wife alive in Pakistan's Punjab province
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित ऑनर किलिंग के मामले में एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया, जबकि एक दूसरे मामले में दुष्कर्म के बाद महिला पर तेजाब से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

बीते एक साल से अलग रह रही थीं शाजिया
पहली घटना में पुलिस ने बताया कि संदिग्ध तारिक ने लाहौर से करीब 209 किलोमीटर दूर चीचावतनी जिले में मंगलवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी शाजिया को जला दिया। पुलिस अधिकारी एजाज असलम ने बताया कि घरेलू मुद्दों पर मदभेदों के कारण शाजिया एक साल पहले तारिक को छोड़कर चली गई थी और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज
असलम ने कहा, तारिक को शक था कि शाजिया के उस इलाके के एक व्यक्ति के साथ संबंध हैं। मंगलवार को वह अपने ससुराल गया और उसने शाजिया पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गया। शाजिया को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह अपने पीछे दो बेटियां और चार बेटे छोड़ गई हैं। पुलिस ने तारिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद विवाहित महिला पर तेजाब से हमला
एक अन्य घटना में लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर ओकारा जिले में मंगलवार को दो लोगों ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस अधिकारी जहानजेब वट्टू ने कहा कि मुख्य संदिग्ध रिजवान, शाहिदा बीबी (30 वर्षीय) के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
 

बंदूक की नोक पर घर जाते समय किया अगवा
मंगलवार को रिजवान ने अपने साथी के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर उसे घर जाते समय अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में संदिग्धों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हर साल आत्मसम्मान के नाम पर सैकड़ों महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed