फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Honor Killing Brother shoots her sister after talking to neighbor in Karachi

ऑनर किलिंग: कराची में पड़ोसी से बात करने पर भाई ने बहन को मारी दी गोली

Mon, 10 Aug 2020 05:20 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, करांची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, करांची Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing Brother shoots her sister after talking to neighbor in Karachi
gun firing सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान के कराची में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। क्लिफ्टन इलाके में एक युवक ने अपनी बहन की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने एक पड़ोसी से बात करती थी। अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान हसमीन कमर के रूप में हुई है, जिसने अपनी बहन को गोली मारी थी। गोली लगने से बुरी तरह घायल लड़की को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में ट्रांसफर किया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है। एसएसपी (दक्षिण) सिराज नाजेर ने कहा कि संदिग्ध ने अपनी बहन को झूठे सम्मान के लिए गोली मार दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने दावा किया कि उसकी बहन पड़ोस के एक व्यक्ति से बात करती थी, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नही था। इसलिए उसने अपनी बहन को हमेशा के लिए रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed