फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hongkong: Man named wong ching kit tossed cash on street gets arrested

हांगकांग: गरीबों का हीरो बनने को युवक ने उड़ाए 18 लाख, पहुंचा हवालात

Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 19 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Hongkong: Man named wong ching kit tossed cash on street gets arrested
wong ching kit - फोटो : social media
हांगकांग में 24 साल के एक युवक को उसकी नेकदिली भारी पड़ गई और वह सीधा हवालात पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को गरीबों की मदद के लिए उसने 20 हजार पाउंड ( करीब 18 लाख रुपए) के नोट हवा में उड़ा दिए। ऐसा करके वह लोगों की नजर में हीरो बनना चाहता था। इस घटना के बाद वोंग चिंग-किट नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक की इस हरकत से सड़क पर लोगों के बीच नोट उठाने की होड़ मच गई थी। जिससे करीब 35 मिनट तक ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि युवक एक बिटकॉइन इन्वेस्टर है। नोट उड़ाने से पहले वोंग ने फेसबुक लाइव भी किया था। 
विज्ञापन

सपने में देखी हीरो बनने की तरकीब

वोंग ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने सपना देखा था कि नोट उड़ाकर गरीबों का हीरो बन सकता है, इसलिए उसने अपने घर की छत से नोट उड़ाए। इसके जरिए वह गरीबों की मदद करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का दावा है कि वह बिटकॉइन के जरिए अमीरों को ठगता है। उसने कितने नोट उड़ाए, इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी। लेकिन स्थानीय मीडिया का दावा है कि वोंग ने 20 हजार पाउंड से ज्यादा को नोट उड़ाए हैं। इतनी रकम के नोट वह अपनी कार में लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed