फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong postpones election for a year as coronavirus cases surge

हांगकांग में कोरोना महामारी के कारण चुनाव एक साल तक टाले गए

Fri, 31 Jul 2020 07:04 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong postpones election for a year as coronavirus cases surge
हांगकांग प्रमुख कैरी लाम - फोटो : एएनआई

हांगकांग की नेता कैरी लाम ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से फैलने के मद्देनजर बहुप्रतीक्षित विधान परिषद चुनावों को एक साल के लिए स्थगित करेगी।

विज्ञापन


हांगकांग सरकार चुनाव स्थगित करने के लिए आपातकालीन अध्यादेश लागू कर रही है। लाम ने कहा कि इस निर्णय में उन्हें चीन सरकार का समर्थन प्राप्त है। लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे आज जो घोषणा करनी पड़ी है, वह मेरे लिए पिछले सात महीने में सबसे मुश्किल फैसला था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्कता है। चुनाव स्थगित किए जाने का फैसला लोकतंत्र समर्थक विपक्ष के लिए बड़ा झटका है। विपक्ष इस चुनाव में चीनी समर्थकों से जनता का मोहभंग होने का लाभ उठाने की आस लगाए बैठा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोषणा से पहले 22 नेताओं ने एक बयान जारी करके सरकार पर आरोप लगाया था कि वह चुनाव में देरी करने के लिए संक्रमण का बहाना बना रही है। हांगकांग में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,273 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed