फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Council Session Adjourns as pro democracy lawmakers heckle carrie lam

हांगकांग: हंगामे से दूसरे दिन भी संसद स्थगित, 71 साल में पहली बार सीईओ को भाषण नहीं पढ़ने दिया

Thu, 17 Oct 2019 12:46 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Oct 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Hong Kong Council Session Adjourns as pro democracy lawmakers heckle carrie lam
हंगामे के चलते दूसरे दिन भी संसद स्थगित - फोटो : ANI

हांगकांग में विपक्ष के लोकतंत्र समर्थक सांसदों के हंगामे के चलते मुख्य कार्यकारी कैरी लैम को लगातार दूसरे दिन गुरुवार को संसद की बैठक स्थगित कर दी गई। अल जजीर की खबर के अनुसार, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक-एक करके सांसदों को घसीटते हुए बाहर निकाला। जो हमला करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले बुधवार को सीईओ कैरी लैम को सालान भाषण पढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद लैम ने सुरक्षित स्थान पर जाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना भाषण पढ़ा था।

विज्ञापन




गुरुवार को लैम अपने भाषण में उल्लिखित नीतियों पर सवाल-जवाब के लिए संसद में लौट आई थीं। हालांकि, उनके राजनीतिक विरोधियों ने इस दौरान उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए और धीरे-धीरे हंगामा बढ़ता चला गया। ऐसे में अराजकता फिर से भड़क उठी।

साल 1997 में चीन के संरक्षण में रहकर एक विशेष प्रशासनिक दर्जा हासिल करने वाले हांगकांग में इन दिनों प्रदर्शन हो रहे हैं। यह प्रदर्शन विवादास्पद प्रत्यर्पण बिल में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में किए जा रहे थे।

हालांकि विवादास्पद प्रत्यर्पण विधेयक के उस प्रावधान को वापस ले लिया गया है, जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को न्यायिक जांच का सामना करने के लिए चीन भेजने की बात कही गई थी। लेकिन अब प्रदर्शनकारी अपनी अतिरिक्त मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कैरी लैम को भाषण नहीं पढ़ने दिया

हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल को लेकर अंब्रेला आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी हांगकांग की नगर संसद में विपक्ष ने हंगामा किया था। साथ ही सीईओ कैरी लैम को सालाना भाषण तक नहीं पढ़ने दिया। वहीं एक सदस्य ने सरकार विरोधी नारों को दिखाने के लिए प्रोजेक्टर तक का इस्तेमाल किया।

इस दौरान एक सदस्य ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मुखौटा पहनकर रखा था। इसके बाद लैम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना भाषण पढ़ा। साल 1948 के बाद यह पहला मौका था जब संसद में कोई नेता वार्षिक भाषण नहीं दे सका।

अमेरिकी संसद में हांगकांग लोकतंत्र बिल पास, चीन ने चेताया

हांगकांग की संसद में हंगामे के साथ दूसरी ओर अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग मानवाधिकार और लोकतंत्र अधिनियम बिल पारित कर दिया। उच्च सदन सीनेट में पास होने के बाद यह बिल अब कानून बन जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने अमेरिका को चेताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अमेरिका उनके देश में हस्तक्षेप बंद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed