{"_id":"5ba33ccd867a557f5e02c751","slug":"hong-kong-airline-cathay-pacific-wrong-spelling-found-on-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग एयरलाइंस कैथे पैसिफिक के हवाई जहाज पर गलत लिखा मिला कंपनी का नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग एयरलाइंस कैथे पैसिफिक के हवाई जहाज पर गलत लिखा मिला कंपनी का नाम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग एयरलाइन कैथे पैसिफिक ने अपने नए हवाई जहाज को पेंट के लिए दोबारा भेज दिया है। जिसका कारण है कि पेंटर द्वारा की गई एक गलती। दरअसल उसने पेंट करते समय हवाई जहाज पर कंपनी के नाम की गलत स्पेलिंग लिख दी।
विज्ञापन
हांगकांड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े यात्रियों ने हवाई जहाज पर पेंट की गई गलत स्पेलिंग देख ली। लोगों ने ही इस बात की जानकारी एयरलाइन को दी। पेंटर ने एयरलाइन का नाम कैथे पैसिक लिख दिया जबकि कंपनी का नाम है कैथे पैसिफिक।
विज्ञापन
कंपनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को एक मजाकिया ट्वीट किया और कहा कि 'ओह यह विशेष कपड़ा लंबे समय तक नहीं टिकेगा, वह दोबारा दुकान पर जाएगी।' कंपनी ने ट्वीट कर यह जानकारी देनी चाही है कि अब यह गलती ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। हवाईजहाज को दोबारा पेंट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं ट्विटर यूजर्स ने कंपनी के ट्वीट पर मजाकिया अंदाज में कहा कि कोई भी अब एफ नहीं देने वाला। पेंटर भी नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उस दिन किसी ने भी एफ नहीं दिया।