{"_id":"5f0e6661c5494d3cc40b9c8b","slug":"hiv-epidemic-and-malaria-deaths-may-increase-in-covid19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: महामारी में बढ़ सकती हैं एचआईवी टीबी व मलेरिया से होने वाली मौतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus: महामारी में बढ़ सकती हैं एचआईवी टीबी व मलेरिया से होने वाली मौतें
Wed, 15 Jul 2020 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
hiv
महामारी के बीच कम व मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी, टीबी और मलेरिया से होने वाली मौतें बढ़ सकती हैं। वैज्ञानिकों ने ये भी स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों पर अलग से ध्यान दिया जाए और समय पर इलाज दिया जाए तो मौतों को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
लैंसेट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कम और मध्यम आय वाले देशों में एचआईवी से 10, टीबी से 20 और मलेरिया से होने वाली मौतें अगले पांच साल तक 36 फीसदी तक बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एचआईवी मरीजों के लिए एंटीरेट्रोवायरल थैरेपी, टीबी मरीजों के रोग की समय पर पहचान, इलाज और मच्छर जनित रोगों से बचाव का इंतजाम किया जाए तो बचाव संभव है। डॉ. टिमोथी हैलट के मुताबिक, इन रोगों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज हैं। इलाज में जरा सी चूक महामारी के असर को और विकराल कर सकती है।
विज्ञापन