{"_id":"5c5f5575bdec224b57505065","slug":"hitler-five-paintings-will-be-auctioned-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिटलर की पांच पेंटिंग की होगी नीलामी, जर्मनी में आक्रोश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिटलर की पांच पेंटिंग की होगी नीलामी, जर्मनी में आक्रोश
Sun, 10 Feb 2019 04:04 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
hitler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडोल्फ हिटलर की पांच पेंटिंग्स की जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में नीलामी होगी, इससे लोगों में यह आक्रोश पैदा हो गया है। न्यूरेमबर्ग शहर के मेयर उलरिच मैली ने नीलामी की निंदा करते हुए इसे ‘खराब’ बताया। जिन वस्तुओं की नीलामी होगी उनमें पर्वतीय नदी के दृश्य वाली एक तस्वीर भी है जिसकी शुरुआती कीमत 51,000 डॉलर के करीब है और एक बेंत की बनी आरामकुर्सी है जिस पर स्वास्तिक का चिह्न है।
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि यह आरामकुर्सी नाजी तानाशाह की थी। गौरतलब है कि हिटलर की कथित कलाकृतियों की नीलामी को लेकर आए दिन यह आक्रोश पैदा होता है कि खरीदने वाले लोग देश के नाजी इतिहास से जुड़ी कलाकृतियों के लिए ऊंचे दाम देना चाहते हैं। जर्मनी में नाजी प्रतीकों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन गैरकानूनी है लेकिन शैक्षिक और ऐतिहासिक संदर्भों में यह अपवाद हो सकता है।
विज्ञापन