फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   High level session of UNGA will start this week India will focus on these issues

UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा का उच्च स्तरीय सत्र इस हफ्ते होगा शुरू, जयशंकर पहुंचे न्यूयॉर्क

Mon, 19 Sep 2022 06:05 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Sep 2022 06:05 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय पांच ‘स’-सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में भारत के रुख का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
High level session of UNGA will start this week India will focus on these issues
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र में आतंकवाद से मुकाबला, शांति स्थापना मिशन, जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए कार्यक्रम, बहुपक्षीय सुधार और कोविड-19 टीके तक समान पहुंच जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा का उच्चस्तरीय सत्र इस हफ्ते से शुरू हो रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन


जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। उनके आगमन पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचि कंबोज और न्यूयॉर्क के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने अगवानी की। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री 18 से 28 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। वह सत्र से इतर 50 से अधिक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आधिकारिक बैठकों के बाद 24 सितंबर को विश्व नेताओं को संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से संबोधित करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटारेस और संयुक्तराष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात के बाद वाशिंगटन जाएंगे। आम सभा की आम बहस 20 सितंबर से शुरू होगी। इसमें वैश्विक नेता अपने-अपने वक्तव्य देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के पांच ‘स’ का मंत्र करेंगे मार्गदर्शन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय पांच ‘स’-सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में भारत के रुख का मार्गदर्शन करेंगे। इसमें कहा गया है कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, विशेष रूप से महिलाओं के नेतृत्व और जमीनी स्तर पर राजनीतिक भागीदारी में प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना जारी रखेगा और साथ ही आतंकवाद से संबंधित मुद्दों को अधिक प्रमुखता देगा।


दो साल बाद पारंपरिक तरीके से हो रहा सत्र
पारंपरिक रूप से आम बहस में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर अमेरिका का भाषण होता है लेकिन 19 सितंबर को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने की वजह से राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे। यह सत्र कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल बाधित रहने के बाद पारंपरिक तरीके से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed