फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   High level session from today covid 19 in United Nations General Assembly

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कोविड-19 पर आज से उच्च स्तरीय विशेष सत्र

Thu, 03 Dec 2020 06:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
High level session from today covid 19 in United Nations General Assembly
संयुक्त राष्ट्र

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 6.43 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 14.89 लाख से ज्यादा हो गई। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 3 और 4 दिसंबर को कोविड-19 पर दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


इस सत्र में दुनियाभर के नेता, संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष सदस्य और वैक्सीन कंपनियों के अधिकारी महामारी के प्रभाव और इस संकट से निपटने के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल भी इस सत्र को संबोधित करेंगी। अमेरिका की ओर सेस्वास्थ्य मंत्री एलेक्स एजर इस बैठक को संबोधित करेंगे। वक्ताओं की सूची के अनुसार कुल 141 लोग इसे संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला का संबोधन होगा
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदर पूनावाला का रिकॉर्डेड संबोधन 4 दिसंबर को सत्र में चलाया जाएगा। बायोटेक के सह-संस्थापक यूगुर साहिन और ओजेल ट्यूरसी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में टीका विकसित कर रहे दल की प्रमुख सारा गिल्बर्ट और जीएवीआई (वैक्सीन गठबंधन) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेथ बर्कले भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed