{"_id":"69b927b4d35548889809f63b","slug":"hezbollah-has-fired-2-000-missiles-rockets-and-drones-at-israeli-civilians-in-last-two-weeks-gideon-saar-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hezbollah Conflict: इस्राइल का आरोप- हिजबुल्ला ने दो हफ्तों में बरसाए 2000 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hezbollah Conflict: इस्राइल का आरोप- हिजबुल्ला ने दो हफ्तों में बरसाए 2000 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन
Tue, 17 Mar 2026 03:36 PM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Pavan
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:36 PM IST
सार
इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच जंग का कहर अब आम नागरिकों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। दरअसल, इस्राइल का दावा है कि हिजबुल्ला ने इस्राइली नागरिकों को निशाना बना कर हमले कर रहा है। इसी बीच इस्राइल और हिजबुल्ला की तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गिदोन सार, इस्राइली विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दावा किया है कि पिछले दो हफ्तों में हिजबुल्ला ने इस्राइली नागरिकों पर करीब 2,000 मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन से हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमले बिना किसी उकसावे के लेबनान की तरफ से किए गए। गिदोन सार ने कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन के नेताओं द्वारा जारी संयुक्त बयान को हकीकत से दूर बताया। इन देशों ने अपने बयान में लेबनान में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और सभी पक्षों से तनाव कम करने तथा बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने हिजबुल्ला के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना गलत है।
यह भी पढ़ें - Attack on Larijani: IDF ने कहा- हमले में ईरानी सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत, रक्षा मंत्री काट्ज का भी दावा
लेबनान सरकार हिजबुल्ला को रोकने में नाकाम- सार
लेकिन इस्राइल का कहना है कि इस बयान में उनके नागरिकों के दर्द और नुकसान को नजरअंदाज किया गया है। गिदोन सार ने सवाल उठाया कि क्या इन देशों के नागरिक ऐसे हालात में रहना स्वीकार करेंगे, जहां लगातार मिसाइल हमले हो रहे हों। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश और एक 'आतंकी संगठन' को एक जैसा बताना गलत है। इस्राइल ने यह भी आरोप लगाया कि लेबनान सरकार हिजबुल्ला को रोकने में नाकाम रही है। उनका कहना है कि अब लेबनान को तुरंत कार्रवाई करके इस्राइल पर हो रहे हमले बंद करवाने चाहिए।
विज्ञापन
IDF ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर किए हवाई हमले
इस बीच, इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। सेना का दावा है कि दक्षिणी लेबनान के कई लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया गया, जहां से रॉकेट दागने की तैयारी हो रही थी। इसके अलावा, बेरूत में हिजबुल्ला के कमांड सेंटर को भी नष्ट करने की बात कही गई है। इस्राइल ने बेरूत के कई इलाकों, जैसे हरेट ह्रेइक, घोबेइरी और हदाथ, में रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली करने का आदेश भी दिया है। सेना ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो भी हिजबुल्ला के ठिकानों के पास होगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - सऊदी, यूएई से कतर और लेबनान तक: चिंता और डर में जी रहे आम लोग, पश्चिम एशिया संघर्ष के 18वें दिन कैसा है हाल?
हिजबुल्ला ने भी इस्राइली सैन्य ठिकानों का बनाया निशाना
दूसरी तरफ, हिजबुल्ला ने भी कहा है कि उसने इस्राइल की सीमा के पास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इससे साफ है कि दोनों तरफ से हमले जारी हैं और हालात और ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। इस संघर्ष से न सिर्फ इस्राइल और लेबनान बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन