फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hezbollah Devices blast Exposes Dark Corners Of Asia Supply Chains israel

Pager Attack On Hezbollah: पेजर्स में धमाकों से आपूर्ति श्रृंखला की खामियां उजागर, नकली सामान ने बढ़ाई चिंता

Sat, 21 Sep 2024 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरुत Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2024 10:03 AM IST
सार

लेबनान में जिन उपकरणों में धमाके हुए उनमें से कुछ ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो द्वारा बनाए गए थे, लेकिन जब कंपनी से सवाल किया गया तो कंपनी ने कहा कि उन्होंने हंगरी की एक कंपनी को पेजर निर्माण का लाइसेंस दिया था। 

विज्ञापन
Hezbollah Devices blast Exposes Dark Corners Of Asia Supply Chains israel
लेबनान में हजारों पेजर में धमाके - फोटो : Mehr News

विस्तार

हिजबुल्ला सदस्यों के पेजर्स और वॉकी-टॉकी में हुए सिलसिलेवार धमाकों और उसमें कई लोगों की मौत के बाद आपूर्ति श्रृंखला में खामियों की चर्चा शुरू हो गई है। खासकर पुरानी तकनीक के उपकरणों के एक बड़ा बाजार है, जहां खरीददारों को इस बारे में बहुत कम जानकारी होती है कि वह क्या खरीद रहे हैं और उसकी गुणवत्ता क्या है। नए और ब्रांडेड उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला और वितरण चैनल पर कड़ा प्रबंधन है, लेकिन पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में, खासकर एशिया के बाजार में प्रबंधन नहीं है, जहां जालसाजी आसान है। 
विज्ञापन


लेबनान में हुए धमाकों में 37 लोगों की मौत हो गई थी
हाल ही में लेबनान में पेजर्स और वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों में 37 लोगों की जान चली गई और लगभग 3,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिन उपकरणों में धमाके हुए उनमें से कुछ ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो द्वारा बनाए गए थे, लेकिन जब कंपनी से सवाल किया गया तो कंपनी ने कहा कि उन्होंने हंगरी की एक कंपनी को पेजर निर्माण का लाइसेंस दिया था। इस पूरे मामले से यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि उपकरणों को कब और कैसे बनाया गया। 
विज्ञापन


विशेषज्ञ बोले- आपूर्ति श्रृंखला से समझौता करना आसान
प्रौद्योगिकीविद् और विशेषज्ञों का कहना है कि 'किसी उपकरण में विस्फोटकों को अंदर रखने के लिए आपूर्ति श्रृंखला से समझौता उतना मुश्किल नहीं है और बड़ी आसानी से इसे अंजाम दिया जा सकता है। आज के समय बाजार में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद हैं और खास चीन जैसे बड़े विनिर्माण केंद्रों में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। हिजबुल्ला ने करीब पांच महीने पहले पेजर्स हासिल किए थे और हिजबुल्ला को लगा कि वह इन्हें ताइवान की कंपनी गोल्ड अपोलो से खरीद रहे हैं। जो पेजर्स खरीदे गए उन पर जापान की कंपनी आईकॉम का नाम और मेड इन जापान लिखा था। हालांकि जापानी कंपनी ने इन पेजर्स के निर्माण से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed