{"_id":"694cfebb922c1538920f0c34","slug":"helicopter-on-rescue-mission-crashes-on-tanzania-s-mount-kilimanjaro-killing-all-five-on-board-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tanzania: तंजानिया में किलिमंजारो पर्वत पर बड़ा हादसा, बचाव अभियान के लिए गया हेलीकॉप्टर क्रैश; 5 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tanzania: तंजानिया में किलिमंजारो पर्वत पर बड़ा हादसा, बचाव अभियान के लिए गया हेलीकॉप्टर क्रैश; 5 लोगों की मौत
Thu, 25 Dec 2025 02:37 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दार एस सलाम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दार एस सलाम
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:37 PM IST
सार
अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर बचाव अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तंजानिया में हेलीकॉप्टर हादसे में पांच की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stocks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तंजानिया में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना बुधवार शाम को पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय पर्वतारोहण मार्गों में से एक पर हुई। इसे पुलिस ने पहाड़ पर फंसे मरीजों को निकालने के लिए एक बचाव अभियान बताया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में किलिमंजारो से चिकित्सा सहायता के लिए निकाले गए दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इस दुर्घटना में एक स्थानीय डॉक्टर, एक टूर गाइड और एक पायलट की भी मौत हो गई।
बचाव अभियान के दौरान हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पर्वत के बाराफू कैंप और किबो शिखर के बीच 4,000 मीटर (13,100 फीट) से ज्यादा की ऊंचाई पर हुई। पुलिस ने बताया कि दो विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के दौरान ये हेलीकॉप्टर हादसा हुआ।
विज्ञापन
किलिमंजारो क्षेत्रीय पुलिस कमांडर साइमन माइग्वा ने पत्रकारों को बताया कि विमान किलिमंजारो एविएशन कंपनी का था, जो अन्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा निकासी सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी की ओर से अभी तक दुर्घटना पर कोई बयाव जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: What Trump Did With India-PAK: अमेरिकी NSA बोले- ट्रंप ने घातक संघर्ष रोका, दुनिया में US की भूमिका बेहद खास
पुलिस कर रही दुर्घटना की वजहों की जांच
पुलिस ने कहा कि हादसे के बारे में और जानकारी सामने आने के बाद लोगों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। एक पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
बुधवार शाम को किलिमंजारो पर्वत पर हुआ हादसा चौंकाने वाला है। दरअसल, किलिमंजारो पर्वत पर आमतौर पर बहुत ही कम विमान दुर्घटनाएं होती हैं। यहां पर नवंबर 2008 में विमान हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन