फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hearing in the extradition case of arms dealer Sanjay Bhandari will start in June next year

अगले साल जून में शुरू होगी हथियार कारोबारी संजय भंडारी के प्रत्यर्पण पर सुनवाई

Fri, 11 Sep 2020 08:48 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Hearing in the extradition case of arms dealer Sanjay Bhandari will start in June next year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की एक अदालत ने धनशोधन आरोपों को लेकर भारत में वांछित हथियार कारोबारी संजय भंडारी के प्रत्यर्पण मामले में कार्यवाही शुरू करने के लिए सात जून 2021 की तारीख तय की है। भंडारी को जुलाई में प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


उसे सुनवाई के लिए गुरुवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होना था। लेकिन जिला न्यायाधाीश डीजे गोल्डस्मिथ ने कहा कि आज की सुनवाई स्थगित कर दी गयी है क्योंकि पार्टियों के बीच सभी बकाया मामलों का निपटारा हो गया है।
विज्ञापन



अदालत ने कहा कि भंडारी की जमानत की शर्तों को पांच फरवरी 2021 के लिए तक बढ़ा दिया गया है। भंडारी के खिलाफ भारत में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुकदमे दायर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यर्पण कार्यवाही में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही ब्रिटेन की शाही अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने धनशोधन आरोपों को लेकर भंडारी को सौंपने का अनुरोध किया है। भंडारी के लिए भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध को ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल ने 16 जून को मंजूरी दी थी। उसके एक महीने बाद 15 जुलाई को उसे गिरफ्तार किया गया था।


इस बीच हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले की सुनवाई का एक और दौर बृहस्पतिवार को उसी अदालत परिसर में में संपन्न हो गया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी तथा धनशोधन मामले में वांछित नीरव मोदी को पिछले साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था। नीरव के खिलाफ मामले में अब तीन नवंबर से फिर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed