फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hearing begins in corruption case against Israeli Prime Minister Netanyahu

इस्राइल : प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई शुरू

Mon, 08 Feb 2021 06:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Hearing begins in corruption case against Israeli Prime Minister Netanyahu
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल में कुछ ही हफ्तों बाद आम चुनाव होने हैं। इस बीच देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सोमवार को यरूशलम की अदालत में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई शुरू हो गई। सुनवाई के दौरान नेतन्याहू ने खुद को निर्दोष बताया। 

विज्ञापन


बता दें, नेतन्याहू पर पिछले साल तीन विभिन्न मामलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। इन आरोपों के चलते अब इस्राइल के लोग बड़ी संख्या में हर सप्ताहांत पर प्रदर्शन कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू ने कोरोना वायरस संकट का भी उचित तरीके से मुकाबला नहीं किया।
विज्ञापन


नेतन्याहू की पेशी के दौरान भी अदालत के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अपने सम्पन्न मित्रों से महंगे उपहार स्वीकार किए। आलोचकों का यह भी कहना  है कि नेतन्याहू ने अपने और अपने परिवार के पक्ष में खबरें दिखाने के बदले में मीडिया क्षेत्र के दिग्गजों को लाभ पहुंचाने के प्रस्ताव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह लॉकडाउन के चलते इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। इस्राइल पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेतन्याहू ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन पर पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला चला। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पद से इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है।


सोमवार को सुनवाई में नेतन्याहू के वकीलों ने लिखित जवाब देते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल दोषी नहीं हैं। सुनवाई के करीब 20 मिनट बाद नेतन्याहू अदालत कक्ष से निकल गए और फिर वहां से रवाना हो गए। उनके खिलाफ मामला पिछले वर्ष मई में शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed