फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Head of Pakistan anti Corona unit Asad Umar gets corona positive

पाकिस्तान के कोरोना वायरस रोधी इकाई के प्रमुख हुए कोरोना संक्रमित

Sat, 19 Dec 2020 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Head of Pakistan anti Corona unit Asad Umar gets corona positive
असद उमर - फोटो : social media

पाकिस्तान के योजना मंत्री और देश में कोरोना वायरस रोधी इकाई के प्रमुख कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। योजना विकास एवं विशेष पहल मंत्री असद उमर ने शुक्रवार की रात ट्वीट किया कि अभी-अभी कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट आई है और इसमें संक्रमण की पुष्टि की गई है। घर पर ही पृथक रहूंगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उमर ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले नेताओं की सूची में अब उनका नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक संक्रमित हुए प्रमुख लोगों में नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी शामिल हैं।

इस बीच, पाकिस्तान में शनिवार को संक्रमण के 3,179 नये मामले सामने आने के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,54,673 पहुंच गई। वहीं, 87 और संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 9,250 हो गई है। कम से कम 2,486 मरीजों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed