{"_id":"5d64ae8b8ebc3e016c137e2b","slug":"he-speaks-good-english-but-says-us-president-donald-trump-about-pm-modi-after-g-7-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए ट्रंप ने कहा, 'वो अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन..'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी के लिए ट्रंप ने कहा, 'वो अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन..'
Tue, 27 Aug 2019 10:22 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिआरित्ज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बिआरित्ज
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:22 AM IST
सार
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
- इस बीच दोनों नेताओं के बीच काफी गर्मजोशी से बातचीत हुई।
- ट्रंप ने मजाकिया लहजे में प्रधानमंत्री मोदी की अंग्रेजी को लेकर कहा कि वह बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन अंग्रेजी में बात नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच काफी गर्मजोशी से बातचीत हुई। ट्रंप ने मजाकिया लहजे में प्रधानमंत्री मोदी की अंग्रेजी को लेकर कहा कि वह बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन अंग्रेजी में बात नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फ्रांस के तटीय शहर बिआरित्ज में करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। जहां औद्योगिक देशों के नेता जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आए थे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और मीडिया के बात की। इस बीच पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में दिया।
विज्ञापन
जब प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह प्राइवेसी में दोनों नेताओं को बातचीत करने दें तो ट्रंप ने मजाक में कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में काफी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, बस ये अंग्रेजी में बात नहीं करना चाहते।" दोनों नेता मुलाकात के दौरान काफी खुश दिखाई दिए और एक दूसरे से काफी देर तक हाथ भी मिलाया।
विज्ञापन
जब दोनों नेताओं में हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में कहा, ''मुझे लगता है कि हम दोनों को बात करने दीजिए और जब जरूरत पड़ेगी तो आपलोग तक जानकारी पहुंचाएंगे।"