फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hazara Shia people refuse to bury genocide victims in Pakistan

पाकिस्तान: हजारा शिया लोगों ने नरसंहार पीड़ितों को दफनाने से किया इनकार

Wed, 06 Jan 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hazara Shia people refuse to bury genocide victims in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

पाकिस्तान में बीते दिनों हजारा समुदाय के खनिक श्रमिकों के हुए नरसंहार की घटना से आहत श्रमिकों के परिजनों ने शवों को दफनाने से इनकार कर दिया है। साथ ही बलूचिस्तान के पश्चिमी बाईपास पर पीड़ितों के शवों के साथ धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने बलूचिस्तान सरकार से हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार से इस्तीफा देने को कहा है। 

विज्ञापन


डॉन अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मासोआमा यकोबा अली (छात्रा) का कहना है कि उसने इस नरसंहार में अपने परिवार के पांच सदस्यों को खो दिया। उसने कहा कि मेरे बड़े भाई और चार अन्य रिश्तेदारों को दफन करने के लिए कोई भी पुरुष सदस्य हमारे परिवार में जीवित नहीं है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में मुसैयद आगा रजा, बलूचिस्तान मजलिस वाहदत-ए-मुसलमीन अध्यक्ष के हवाले से कहा गया, हमने हजारा लोगों की सुरक्षा के लिए लंबे समय से धरने दिए हैं। लंबे समय से ऐसी हत्याओं का सामना कर रहे हैं और स्थिति से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगा रजा ने कहा कि जब तक समुदाय की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शवों को दफन नहीं किया जाएगा। सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए, आगा रजा ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार बार-बार हजारा समुदाय के लोगों की रक्षा करने में विफल रही है।


उन्होंने कहा, हम प्रांतीय सरकार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। एक न्यायिक आयोग जिसमें शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त और बैठे न्यायाधीश शामिल हों, को इस घटना की न्यायिक जांच करने के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed