फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hasan Mahmud appointed Bangladesh new Foreign Minister after PM Sheikh Hasina Govt formation

Bangladesh: हसन महमूद बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री बने, पीएम हसीना ने कैबिनेट के सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 12 Jan 2024 12:20 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 Jan 2024 12:20 AM IST
सार

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने असदुज्जमां खान पर फिर से भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। असदुज्जमां खान नई सरकार में भी गृह मंत्री बने रहेंगे।

विज्ञापन
Hasan Mahmud appointed Bangladesh new Foreign Minister after PM Sheikh Hasina Govt formation
बांग्लादेश के मंत्री हसन महमूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश की नई सरकार में डॉ हसन महमूद को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वह अब्दुल मोमेन की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिछले कार्यकाल में हसन महमूद को बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन


पीएम शेख हसीना ने असदुज्जमां खान पर फिर से भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। असदुज्जमां खान नई सरकार में भी गृह मंत्री बने रहेंगे। ओबैदुल कादर भी सड़क परिवहन मंत्रालय बरकरार रखने में कामयाब रहे। ओबैदुल कादर और असदुज्जमां खान दोनों सत्तारूढ़ अवामी लीग के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। सात जनवरी को हुए आम चुनाव में दोनों ने बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन


कैबिनेट डिवीजन ने गुरुवार को अधिसूचना जारी जारी कर नए मंत्रियों को मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी। डॉ हसन महमूद 2009-2014 तक बांग्लादेश के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री थे। इससे पहले वह विदेश राज्य मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मोमने को गंवाना पड़ा मंत्री पद...
गौरतलब है कि पीएम हसीना के पिछले कार्यकाल में विदेश मंत्री और उप विदेश मंत्री रहे अब्दुल मोमेन और शहरयार आलम को नई कैबिनेट से हटा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम हसीना को हाल के दिनों में राजनयिक मोर्चे पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, मोमेन इससे निपटने में असफल रहे, जिसके कारण उन्हें मंत्री पद गंवाना पड़ा।


शेख हसीना ने गुरुवार को पांचवीं बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 36 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। नई सरकार के कैबिनेट मंत्रियों बंगभवन में पद की शपथ ली। शेख हसीना की 36 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 25 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed