फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hantavirus: Do You Know Everything About Hantavirus Who's kills man in China

Hantavirus: 42 साल पहले आया था हंता वायरस का पहला मामला, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 24 Mar 2020 07:47 PM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Mar 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
  • हंता वायरस मुख्य रूप से चूहों द्वारा फैलता है
  • हंता वायरस की करीब 21 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं
  • चूहे के काटने से भी हंता वायरस फैल सकता है
  • हंता वायरस में मृत्युदर 38 फीसदी होती है
loader
Hantavirus: Do You Know Everything About Hantavirus Who's kills man in China
हंता वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरा विश्व जहां एक तरफ कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में है वहीं एक और वायरस ने चीन में दस्तक दे दी है। इस वायरस का नाम है हंता वायरस (Hantavirus)। चीन में हंता वायरस की वजह से 23 मार्च को एक शख्स की मौत की होने की खबर है। #HantaVirus टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। इस ट्रेंडिंग को देखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि इस वायरस की वजह से लोगों में एक नए डर ने जन्म ले लिया है।

कैसे फैलता है वायरस

संयुक्त राज्य रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक हंता वायरस मुख्य रूप से चूहों द्वारा फैलता है। यह वायरस दुनिया भर के लोगों में विभिन्न रोगों को पैदा करने की क्षमता रखता है। CDC के मुताबिक यह वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। अमेरिका में हंता वायरस को "न्यू वर्ल्ड" कहा जाता है और इससे Hantavirus Pulmonary Syndrome हो सकता है। इस वायरस का एक और प्रकार है "ओल्ड वर्ल्ड" जो ज्यादातर यूरोप और एशिया में पाया जाता है।



coronavirus vaccine China
coronavirus vaccine China - फोटो : Social Media

कब आया हंता वायरस का पहला मामला

कुछ लोग इसे चीन में पनपा हुआ नया वायरस बता रहे हैं लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के मुताबिक वर्तमान में हंता वायरस की करीब 21 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं। 1978 में दक्षिण कोरिया में हंतन नदी के किनारे एक शख्स को इसी तरह के एक वायरस से संक्रमित पाया गया था। हंतन नदी के पास से उपजे इस वायरस को नदी की तर्ज पर हंतान नाम दिया गया।

थोड़ा और इतिहास में जाने पर आपको पता चलेगा कि इसकी प्रारंभिक खोज कोरियाई युद्ध (1951-1953) के बाद ही हो गई थी जब सैनिकों में रक्तस्रावी बुखार के 3,000 से अधिक मामले सामने आए थे। 1981 में इसी से मिलती जुलती एक नई प्रजाति जिसे "हंतावायरस" कहा जाता है, (Bunyaviridae) परिवार में शामिल किया गया। इसके लक्षण भी पहले पाए गए वायरस की तरह ही थे। जिसकी वजह से हेमटोलॉजिक बुखार होता है।

हंता वायरस
हंता वायरस - फोटो : CDC

कैसे फैलता है हंता वायरस

  • यह तब हो सकता है जब चूहों का मूत्र या सार हवा में फैल जाए।
  • इतना ही नहीं इससे लोग तब भी संक्रमित हो सकते हैं जब वे चूहे के मूत्र को छूकर अपने आंख, नाक या मुंह को स्पर्श करें।
  • चूहे के काटने से भी हंता वायरस फैल सकता है।
  • हंता वायरस के कारण लोगों में हंता वायरस रोग हो जाता है, जिसके कारण इंसान की मौत भी हो सकती है।


नवंबर, 2012 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में योसेमाइट नेशनल पार्क का दौरा करने वाले लोगों में हंता वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए। CDC की मानें तो हंता वायरस में मृत्युदर 38 फीसदी होती है यानी की कोरोना वायरस से कहीं ज्यादा और इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में जरूरी है वो तमाम सावधानियां पहले ही बरतीं जाए जिससे की दुनिया को एक नए वायरस का प्रकोप न झेलना पड़े।

कैसे पहचानें हंता के संक्रमण को

  • बुखार
  • सर्दी
  • मांसपेशियों में तेज दर्द

कुछ दिनों के बाद इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में मुश्किल होगी। कभी-कभी संक्रमित व्यक्ति को सिरदर्द, चक्कर आना, ठंड लगना, मतली, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द भी हो सकता है।

कैसे रखें अपना ख्याल

  • नदी, तालाबों, नालियों के पास जाने से बचें
  • बीमार या मृत जानवरों को छूने से बचें
  • अगर आपने घर में चूहें पालें हैं तो आपको उनके मूत्र से खुद को दूर रखें
  • पालतू जानवरों को टीका लगवाएं, क्योंकि जानवरों के जरिए संक्रमण आप तक आ सकता है
  • घर की नियमित रूप से सफाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed