फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hamas terrorists did sexual violence against israel women bodies found mutilate on 7 october

Israel Hamas: निर्वस्त्र शव, चेहरा जला हुआ..., हमास आतंकियों ने कई इस्राइली महिलाओं से की थी यौन हिंसा

Fri, 29 Dec 2023 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 01:12 PM IST
सार

दोस्त को ढूंढ रही महिला ने घटनास्थल का वीडियो शूट किया था, जिसमें गाल अब्दुश के शव के कपड़े फटे हुए दिख रहे थे और उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। 

विज्ञापन
hamas terrorists did sexual violence against israel women bodies found mutilate on 7 october
हमास ने महिलाओं से की थी दरिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

7 अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से जुड़ी जानकारियां अभी तक लोगों को डरा रही हैं। अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हमास के आतंकियों ने बड़े पैमाने पर इस्राइली महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की। हमास के हमले के बाद हिंसा वाली जगहों पर जाकर देखा गया तो कई महिलाओं के क्षत-विक्षप्त और निर्वस्त्र हालत में शव मिले। महिलाओं के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि उनके साथ यौन हिंसा की गई थी। 
विज्ञापन


इस्राइली महिलाओं के खिलाफ की गई यौन हिंसा
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, गाल अब्दुश नाम की एक महिला का इस्राइल में नरसंहार वाली जगह से शव बरामद हुआ था। हमास के हमले के बाद एक महिला अपनी दोस्त को ढूंढते हुए म्यूजिक फेस्टिवल वाली जगह पहुंची थी, वहां से कुछ दूरी पर एक जली हुई कार के पास गाल अब्दुश का शव मिला था। दोस्त को ढूंढ रही महिला ने घटनास्थल का वीडियो शूट किया था, जिसमें गाल अब्दुश के शव के कपड़े फटे हुए दिख रहे थे और उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। शव देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि महिला के खिलाफ यौन हिंसा हुई थी। 
विज्ञापन


महिला सैनिकों के साथ भी किया गया दुष्कर्म
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल में कम से कम सात जगहों पर इस्राइली महिलाओं से यौन हिंसा के सबूत मिले थे। इस दौरान महिलाओं के क्षत विक्षिप्त शव बरामद किए गए थे। जिन महिलाओं के साथ यौन हिंसा हुई, उनमें आम महिलाओं के साथ ही महिला सैनिक भी शामिल हैं। गाजा सीमा के नजदीक स्थित इस्राइली सेना के बेस कैंपों में महिला सैनिकों के कुछ शव ऐसे मिले थे, जिनके गुप्तांगों में गोली मारी गई थी। इसके अलावा म्यूजिक फेस्टिवल से भागते हुए हाइवे पर जहां बड़ी संख्या में जली हुई गाड़ियां मिली थीं, वहां भी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के सबूत मिले। रिपोर्ट के अनुसार, 30 से ज्यादा महिलाओं के शव निर्वस्त्र हालत में और क्षत विक्षिप्त हालत में मिले थे। हालांकि हमास ने इस्राइली महिलाओं के साथ यौन हिंसा के आरोपों से इनकार किया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed