फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas says last living American hostage in Gaza will be released in truce efforts News In Hindi

Conflict: हमास ने कहा- गाजा में बचे आखिरी अमेरिकी बंधक की होगी रिहाई, संघर्ष के बीच युद्धविराम के प्रयास तेज

Mon, 12 May 2025 01:18 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 12 May 2025 01:18 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के जारी संघर्ष के बीच हमास ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत हमास ने कहा कि वो जल्द ही गाजा में बचे अंतिम अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा करने वाला है। 

विज्ञापन
Hamas says last living American hostage in Gaza will be released in truce efforts News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच हमास ने रविवार रात घोषणा की कि गाजा में बचे आखिरी जीवित अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर को जल्द रिहा किया जाएगा। हालांकि, हमास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अलेक्जेंडर को कब रिहा किया जाएगा। हमास की तरफ से यह कदम युद्धविराम स्थापित करने, गाजा में राहत सामग्री की आपूर्ति फिर से शुरू करने और बॉर्डर क्रॉसिंग खोलने के प्रयासों के तहत उठाया जा रहा है। बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह मिडिल ईस्ट का दौरा करने वाले हैं। हालांकि, वह इस्राइल नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

कौन है एडन अलेक्जेंडर?
एडन अलेक्जेंडर एक इस्राइल-अमेरिकी सैनिक हैं, जो अमेरिका में पले-बढ़े हैं। उन्हें 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमले के दौरान उनके सैन्य ठिकाने से अगवा कर लिया गया था। इसी हमले से गाजा युद्ध की शुरुआत हुई थी। ऐसे में अब जब अलेक्जेंडर की रिहाई की बात सामने आई है, तो इसे इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: कतर से उपहार में लग्जरी बोइंग जेट ले सकते हैं ट्रंप, एयरफोर्स वन विमान की जगह करेंगे इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के नेता ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में हमास के गाजा स्थित नेता खलील अल-हय्या ने बताया कि बीते कुछ दिनों में उनकी अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि हमास लंबे समय के युद्धविराम, बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली, और गाजा में सत्ता को स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों के समूह को सौंपने के लिए तत्काल गहन वार्ता शुरू करने को तैयार है। हालांकि अभी तक एडन अलेक्जेंडर के माता-पिता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


हमास के फैसले पर ट्रंप ने जताई खुशी
हमास के इस घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अक्तूबर 2023 से बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक एडन अलेक्जेंडर अपने परिवार के पास वापस आ रहे हैं। मैं इस ऐतिहासिक खबर को संभव बनाने में शामिल सभी लोगों का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्यस्थों कतर और मिस्र- के प्रयासों के प्रति सद्भावनापूर्वक उठाया गया कदम था, ताकि इस बेहद क्रूर युद्ध को समाप्त किया जा सके और सभी जीवित बंधकों और अवशेषों को उनके प्रियजनों को वापस किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह इस क्रूर संघर्ष को समाप्त करने के लिए आवश्यक अंतिम कदमों में से पहला कदम है। 

ये भी पढ़ें:- Gaza Conflict: 'गाजा में बचे आखिरी अमेरिकी बंधक को जल्द किया जाएगा रिहा', जारी संघर्ष के बीच हमास ने की घोषणा

ट्रंप ने की थी रिहाई की मांग
बता दें कि बीत कुछ महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार एडन का नाम लेकर उनकी रिहाई की मांग उठाई है। वहीं फरवरी में एडन की मां याएल अलेक्जेंडर ने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत में बताया था जब भी कोई एडन का नाम लेता है, तो हमें लगता है कि वे उसे भूले नहीं हैं। उन्हें याद है कि वह अमेरिकी है और उसकी रिहाई के लिए कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed