फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Air India Saudi Flights cancel Albania Student protest west asia russia ukraine war polity news

वर्ल्ड डायरी: सऊदी की एअर इंडिया उड़ानें 24 तक रद्द; अल्बानिया में छात्र आंदोलन, शिक्षा मंत्रालय का घेराव

Sun, 18 Oct 2026 06:56 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 18 Oct 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
World Updates Air India Saudi Flights cancel Albania Student protest west asia russia ukraine war polity news
विदेश के समाचार - फोटो : अमर उजाला

यूरोप के कई अन्य देशों में बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। अल्बानिया में पिछले लगातार चार दिनों से युवा सड़कों पर हैं। ट्यूशन फीस में वृद्धि, विश्वविद्यालयों में खराब सुविधाएं और पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसरों में कमी से भड़के युवाओं ने शनिवार को शिक्षा मंत्रालय का घेराव किया। इस दौरान कई जगहों पर छात्र व सुरक्षा कर्मी भिड़ गए। फ्लेमिंगो रिवोल्यूशन... अल्बानिया की राजधानी तिरना और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर यह आंदोलन 23 मई 2026 से चल रहा है। अक्तूबर मध्य में आंदोलन ने फिर से तेजी पकड़ी। शिक्षा व्यवस्था के अलावा ज्वर्नेक के संरक्षित तटीय क्षेत्र में लग्जरी टूरिज्म प्रोजेक्ट्स और निर्माण के खिलाफ स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार और महंगाई पर निशाना साधते हुए अल्बानियाई पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


एअर इंडिया : सऊदी की उड़ानें 24 तक रद्द
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात को देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्तूबर तक सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने कहा कि जिन यात्रियों के पास 15 या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्तूबर के बीच है, वे 10 नवंबर तक बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed