फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump can take a luxury Boeing jet as a gift from Qatar, will use it instead of Air Force One aircraft

Qatar Luxury Boeing Jet : कतर से उपहार में लग्जरी बोइंग जेट लेने की तैयारी में ट्रंप, पेशकश पर मिला ये जवाब

Mon, 12 May 2025 01:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Mon, 12 May 2025 01:26 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह कतर से उपहार में लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट ले सकते हैं। ट्रंप इसका इस्तेमाल अपने आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन की जगह करना चाहते हैं। मगर कतर सरकार ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
Trump can take a luxury Boeing jet as a gift from Qatar, will use it instead of Air Force One aircraft
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह कतर की यात्रा पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे कतर के शासक परिवार से उपहार में लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट ले सकते हैं। जिसका वे अपने आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन की जगह इस्तेमाल करेंगे। वहीं कतर सरकार ने विमान के हस्तांतरण को लेकर चर्चा होने की बात कही है, लेकिन जेट को उपहार में दिए जाने की बात से इनकार किया है। 
विज्ञापन


एबीसी न्यूज के मुताबिक ट्रंप जनवरी 2029 में अपना पद छोड़ने से कुछ समय पहले तक कतर के जंबो जेट विमान का उपयोग अपने राष्ट्रपति विमान के रूप में करेंगे। इस उपहार की घोषणा ट्रंप द्वारा कतर की यात्रा के दौरान किए जाने की उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पहली लंबी विदेश यात्रा होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कश्मीर मुद्दे का हल निकलने के लिए भारत-पाकिस्तान के साथ काम करूंगा', सीजफायर के बीच बोले ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कतर के मीडिया अताशे अली अल-अंसारी ने कहा कि ऐसी खबरें गलत हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप की आगामी यात्रा के दौरान कतर द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार को एक जेट विमान उपहार में दिया जा रहा है। एयर फोर्स वन के रूप में अस्थायी उपयोग के लिए एक विमान के संभावित हस्तांतरण पर कतर के रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच विचार चल रहा है। लेकिन मामले की संबंधित कानूनी विभाग समीक्षा कर रहे हैं और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।


अमेरिकी संविधान में नहीं है विदेशी देश से उपहार लेने का अधिकार
अमेरिकी संविधान के मुताबिक किसी भी सरकारी पद पर आसीन व्यक्ति को कांग्रेस की सहमति के बिना किसी भी राजा, राजकुमार या विदेशी राज्य से कोई भी उपहार, पारिश्रमिक, कार्यालय या उपाधि स्वीकार करने का अधिकार नहीं है। इसे लेकर ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने एक विश्लेषण तैयार किया है। इसमें तर्क दिया गया है कि ऐसा करना कानूनी होगा।

ये भी पढ़ें: 'पुतिन का तुर्किये में इंतजार करूंगा', जेलेंस्की को रूस के साथ युद्ध विराम होने की उम्मीद

वहीं सेंट लुईस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ की कैथलीन क्लार्क ने ट्रंप पर नीतिगत लक्ष्यों के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत संपत्ति इकट्ठा करने के लिए संघीय सरकार की शक्ति का प्रयोग करने का आरोप लगाया। क्लार्क ने कहा कि यह अपमानजनक है। ट्रंप को लगता है कि वह इससे बच निकलेंगे। सीनेट अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने ट्रंप के अमेरिका पहले के नारे का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि कतर द्वारा आपके लिए लाए गए एयर फोर्स वन से बेहतर अमेरिका फर्स्ट का कोई और उदाहरण नहीं है। यह केवल रिश्वत नहीं है, यह अतिरिक्त लेगरूम के साथ प्रीमियम विदेशी प्रभाव है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed