फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas-Israel war news updates Gaza Talks Set To Resume In Egypt As Fighting Rages

Gaza War: क्या हमास और इस्राइल के बीच थमेगा युद्ध? मिस्र में एक बार फिर गाजा संघर्ष विराम पर होगी बातचीत

Sun, 25 Aug 2024 09:16 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2024 09:16 AM IST
सार

कतर, मिस्र और अमेरिका कई महीनों से गाजा में जंग रुकवाने के लिए इस्राइल और हमास के बीच में समझौता कराने की कोशिश रहे हैं।
 

विज्ञापन
Hamas-Israel war news updates Gaza Talks Set To Resume In Egypt As Fighting Rages
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। कतर, मिस्र और अमेरिका गाजा में जंग रुकवाने का लगातार प्रयास कर रहे है। अब एक बार फिर वार्ताकारों ने एक महत्वपूर्ण सप्ताहांत के लिए कमर कस  ली है। दरअसल, हमास का कहना है कि वह काहिरा में प्रतिनिधियों को भेज रहा है। हालांकि उसने चर्चा में भाग नहीं लेने की बात भी कही है। वहीं दूसरी ओर फलस्तीन में जंग छिड़ गई है। 

विज्ञापन


कतर, मिस्र और अमेरिका कई महीनों से गाजा में जंग रुकवाने के लिए इस्राइल और हमास के बीच में समझौता कराने की कोशिश रहे हैं।

सात अक्तूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि इस सप्ताह बातचीत में नई प्रगति हुई थी। हालांकि, गाजा-मिस्र सीमा पर इस्राइली सैनिकों की उपस्थिति एक प्रमुख बाधा बनकर उभरी है। 

हमास बातचीत में नहीं लेगा भाग
महीनों के युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की बातचीत हमेशा निराधार साबित हुए हैं। इस बीच, हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस्लामी समूह का एक प्रतिनिधिमंडल काहिरा जा रहा है, लेकिन वे वार्ता में शामिल नहीं होंगे। इसके बजाय, वे बातचीत की नई जानकारी लेने के लिए मिस्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस शर्त पर देगा जोर
अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बोलते हुए कहा कि प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी जाएगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बातचीत में भाग लेंगे। हमास इस दौरान जोर देगा कि इस्राइल गाजा के सभी क्षेत्रों यानी फिलाडेल्फी कॉरिडोर से अपने सैनिकों को वापस बुला ले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed