फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas announced the release of two more hostages Israel PM said this is propaganda

Israel: हमास ने की दो और बंधकों को छोड़ने की घोषणा, इस्राइल ने कहा- हम कुछ नहीं कह सकते, यह दुष्प्रचार है

Sun, 22 Oct 2023 05:39 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 22 Oct 2023 05:39 AM IST
सार

इस्राइली मीडिया के अनुसार, हमास के सैन्य साखा इज्ज अद दीन ब्रिगेड ने घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए कतरी बंधकों को रिहा कर देगा। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि कतरी नागरिकों को मानवीय कारणों से रिहा किया जा रहा है। इस पर इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह हमास के दुष्प्रचार का जवाब नहीं देंगे।

विज्ञापन
Hamas announced the release of two more hostages Israel PM said this is propaganda
Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है। युद्ध के दौरान कई लोगों की मौत हो गई तो कई लोगों को हमास ने बंधक बना लिया है। इस्राइली मीडिया के अनुसार, कतर के आतंकवादी समूह द्वारा कतरी नागरिकों की रिहाई पर इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेगा।  

विज्ञापन

हमास के दुष्प्रचार का जवाब नहीं देंगे
इस्राइली मीडिया के अनुसार, हमास के सैन्य साखा इज्ज अद दीन ब्रिगेड ने घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए कतरी बंधकों को रिहा कर देगा। सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि कतरी नागरिकों को मानवीय कारणों से रिहा किया जा रहा है। इस पर इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह हमास के दुष्प्रचार का जवाब नहीं देंगे। हम बंधकों और लापता लोगों की घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस्राइल के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि गाजा में 200 से अधिक बंधकों को मनोवैज्ञानिक रूप से आतंकित कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा
एक दिन पहले, फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो बंधकों को रिहा कर दिया। ये दोनों अमेरिकी मां-बेटी हैं। अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली मां-बेटी के पास इस्राइल की भी नागरिकता है। हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान में कहा कि कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को रिहा किया है। प्रवक्ता ने कहा कि बंधकों को रिहा कर अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed