Hajj 2020: सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी ही कर सकेंगे हजयात्रा
कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए सऊदी अरब ने इस साल हजयात्रा के लिए सिर्फ 1000 श्रद्धालुओं को हजयात्रा की मंजूरी दी है। हज मंत्री मोहम्मद बेंटेन ने कहा, 31 जुलाई से शुरू हो रही हजयात्रा के लिए विभिन्न देशों के सऊदी अरब में रह रहे 1000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी गई है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हज के लिए चयन प्रक्रिया का आधार क्या होगा। यहां संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन को 22 जून से हटाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के बाहर के हजयात्रियों को शामिल न करने का फैसला इतिहास में पहली बार लिया गया है जिससे मुस्लिमों में निराशा है।
Scaled-down hajj pilgrimage to start from July 29: AFP news agency #SaudiArabia
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2020