{"_id":"5f0a714f4dcdf6055022d7b8","slug":"hagia-sofia-news-unesco-expresses-deep-regret-over-converting-istanbul-famous-building-hagia-sophia-into-a-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तांबुल की प्रसिद्ध इमारत हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने पर यूनेस्को ने जताया गहरा खेद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्तांबुल की प्रसिद्ध इमारत हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने पर यूनेस्को ने जताया गहरा खेद
Sun, 12 Jul 2020 07:41 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
हागिया सोफिया
- फोटो : Insta : hagiasophiamuseum
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा शुक्रवार को इस्तांबुल की प्रसिद्ध इमारत हागिया सोफिया को मस्जिद में तब्दील करने के फैसले पर संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने गहरा खेद जताया है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने इस बदलाव की घोषणा देश की एक अदालत द्वारा इस इमारत को संग्रहालय में बदलने के फैसले को गैरकानूनी करार देने के एक घंटे के भीतर कर दी।
विज्ञापन
यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने कहा कि यह इमारत वास्तुकला की बेजोड़ कृति है और सदियों से यूरोप व एशिया के बीच वार्ता का अनूठा प्रमाण है। उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति के फैसले पर गहरा खेद जताते हुए कहा कि यह इमारत एक संग्रहालय के रूप में अपनी विरासत की सार्वभौमिक प्रकृति को दर्शाती है।
विज्ञापन
प्राचीन हागिया सोफिया की स्थापना करीब 1,500 साल पूर्व एक गिरजाघर के रूप में हुई थी और इसे विश्व में बीजान्टिन ईसाई वास्तुकला का सबसे अनुपम उदाहरण माना जाता है। ओटोमन साम्राज्य के बाद यह इमारत एक मस्जिद बन गई, लेकिन 1934 में इसे एक धर्मनिरपेक्ष संग्रहालय के बतौर नामित किया गया।
विज्ञापन
अजोले ने संयुक्त राष्ट्र में तुर्की के राजदूत के साथ इस मुद्दे पर अपनी गंभीर चिंता भी जताई। उधर, यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव यूनेस्को का समर्थन करते हैं।