{"_id":"5f3999320a70b26f0e684715","slug":"hackers-steal-username-passwords-of-over-9000-accounts-of-canada-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडाई सरकार के 9000 से अधिक खातों के यूजरनेम और पासवर्ड पर हैकरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडाई सरकार के 9000 से अधिक खातों के यूजरनेम और पासवर्ड पर हैकरों ने लगाई सेंध
Mon, 17 Aug 2020 02:34 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला ओट्टावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला ओट्टावा
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के यूजर अकाउंट्स को हाल ही में साइबर अटैक के दौरान हैक कर लिया गया। कनाडा सचिवालय के ट्रेजरी बोर्ड ने बताया कि हैकिंग के बाद जीसीकी सर्विस को टारगेट किया, जिसका 30 संघीय विभागों और कनाडा के राजस्व एजेंसी अकाउंट्स द्वारा इस्तेमाल होता था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, हैकर्स ने 9,041 जीसीकी खाता धारक के पासवर्ड और यूजरनेम सरकारी सेवाओं तक पहुंचने और इस्तेमाल के लिए उपयोग किए थे। जिससे हैकर्स कई संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच सकते थे। हालांकि, अब सभी हैक किए गए खातों को कैंसल कर दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि लगभग 5,500 कनाडा रेवेन्यू एजेंसी अकाउंट्स को साइबर अटैक में निशाना बनाया गया है। हालांकि, टैक्सपेयर्स की जानकारी की सुरक्षा के लिए इन खातों के एक्सेस को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हैकिंग के दौरान किसी प्रकार की गोपनीयता के उल्लंघन और खातों से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल की गई हैं या नहीं। फिलहाल इस मामले में पड़ताल की जा रही है।