{"_id":"5f24a5784c1fd504134ddb49","slug":"h-1b-several-steps-taken-to-stop-fraudulent-visa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एच-1 बी : वीजा में फर्जीवाड़ा रोकने को कई कदम उठाए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एच-1 बी : वीजा में फर्जीवाड़ा रोकने को कई कदम उठाए गए
Sat, 01 Aug 2020 04:42 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
H-1B visa
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन ने एच-1 बी समेत रोजगार आधारित अन्य वीजा कार्यक्रमों में दुरुपयोग और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के एक शीर्ष अधिकारी जोसेफ एडलो ने सांसदों को यह जानकारी दी। एच-1 बी भारत के प्रौद्योगिकी पेशेवरों के बीच बेहद लोकप्रिय वर्क वीजा है।
आव्रजन सेवा नीति के उपनिदेशक जोसेफ एडलो ने संसद की सुनवाई के दौरान कहा कि यूएससीआईएस ने अमेरिकी कर्मचारियों एवं कारोबारों के आर्थिक हितों को संरक्षित रखने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत रोजगार आधारित वीजा कार्यक्रमों में दुरुपयोग व फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियमों, नीति ज्ञापन और प्रक्रिया संबंधी बदलाव लागू किए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख एक शुल्क सुनिश्चित करना है जो एच-1 बी आवेदकों को देना होगा।
यह अंतत: अमेरिकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में मदद करेगा। अन्य कदमों में उन लाभार्थियों के चयन की संभावना बढ़ाने के लिए एच-1 बी चयन प्रक्रिया को बदला गया है जिन्होंने किसी अमेरिकी संस्थान से मास्टर या उच्च डिग्री हासिल की है। साथ ही नियोक्ताओं द्वारा फर्जीवाड़े का पता लगाने और इसकी आशंका को खत्म करने के लिए न्याय मंत्रालय के साथ सहयोग बढ़ाना भी शामिल है।

एच-1 बी नियोक्ता डाटा केंद्र भी तैयार
एडलो ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने यूएससीआईएस एच-1 बी और एच-2 बी फर्जीवाड़े की सूचना देने के लिए ऑनलाइन सूचना प्रपत्र भी तैयार किया है। इसके अलावा एच-1 बी नियोक्ता डाटा केंद्र भी तैयार किया है जो एच-1 बी कर्मचारियों का आवेदन स्वीकार करने वाले नियोक्ताओं की सूचना जनता तक उपलब्ध कराएगा।
इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग सुविधा शुरू
शीर्ष अधिकारी एडलो ने नागरिकता एवं आव्रजन पर सदन की न्यायिक उपसमिति के सदस्यों को बताया कि यूएससीआईएस ने अमेरिका में काम करने के लिए अधिकृत एच-1 बी गैर आव्रजकों की संख्या के अनुमान पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है और विभिन्न प्रपत्रों को भरने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग शुरू की है। पहली बार एच-1 बी कैप चयन के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया है।