{"_id":"5fbff88937668d5db546c717","slug":"gunmen-opened-fire-on-a-vehicle-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलाबारी की, चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलाबारी की, चार लोगों की मौत
Fri, 27 Nov 2020 12:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले में बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्ला गंडापुर ने कहा कि बंदूकधारियों ने अफगानिस्तान सीमा से लगे जिले की मीर अली तहसील में वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। मृतकों में एक व्यक्ति स्थानीय जबकि तीन अन्य लोग दिखान, एबटाबाद और गुंजरावाला जिले के निवासी थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।