{"_id":"642f4792d9d3eca16e06b047","slug":"gunmen-killed-at-least-50-people-during-two-attacks-on-a-village-in-north-central-nigeria-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria: नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में बंदूकधारियों ने बाजार में गोलीबारी की, 50 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria: नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में बंदूकधारियों ने बाजार में गोलीबारी की, 50 लोगों की मौत
Fri, 07 Apr 2023 03:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नाइजीरिया
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नाइजीरिया
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:58 AM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि हमले का शक स्थानीय चरवाहों पर है। किसानों ने चरवाहों पर पशुओं को चराने और उनकी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर-मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य में गुरुवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। हालांकि, अभी हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन की तरफ से नहीं ली गई है। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय चरवाहों पर हमले का संदेह था, जो अतीत में उत्तर-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवादों को लेकर किसानों से भिड़ चुके हैं।
ओटुक्पो स्थानीय सरकार के अध्यक्ष रुबेन बाको ने कहा कि बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक दिन पहले भी बंदूकधारियों ने इसी स्थान पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी थी। बेन्यू राज्य पुलिस के साथ एनेनी सेवुइस ने हमले की पुष्टि की और कहा कि हमलावरों ने बाजार में गोलीबारी की।
हमले का मकसद नहीं हो सका स्पष्ट
अधिकारियों ने कहा कि हमले का शक स्थानीय चरवाहों पर है। किसानों ने चरवाहों पर पशुओं को चराने और उनकी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, चरवाहे कहते हैं कि फसल पशुओं के चराने के लिए है और जिसे पहली बार 1965 में देश को आजादी मिलने के बाद कानून द्वारा समर्थित किया गया। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में कृषि समुदायों और घुमंतू पशु चरवाहों के बीच दशकों से संघर्ष चला आ रहा है। हालांकि, इनके बीच आए दिन होने वालों झगड़ों की वजह से कृषि पैदावार में वर्षों से कमी आई है, ऐसे क्षेत्र में परिवार और अधिक सिकुड़ते जा रहे हैं और गरीबी व भूखमरी बढ़ रही हैं।