फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico Crime News Gunmen Open Fire Inside Mexico Bar Killing at Least 10, Including 3 Women

Mexico Shooting: अमेरिका में गोलीबारी का खूनी खेल; मैक्सिको में बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, 10 की हत्या की

Mon, 11 Nov 2024 08:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Nov 2024 08:33 AM IST
सार

मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति अभी तक पुलिस हिरासत में है। घटनास्थल पर बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस एक वाहन की भी जांच कर रही है। संदेह है कि वाहन का वारदात से कोई संबंध हो सकता है।

विज्ञापन
Mexico Crime News Gunmen Open Fire Inside Mexico Bar Killing at Least 10, Including 3 Women
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में शनिवार देर रात एक बार फिर भीषण गोलीबारी की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, मध्य मैक्सिको के क्वेरेटारो राज्य के एक बार में बंदूकधारियों ने 10 लोगों की हत्या कर दी। घटना राज्य की राजधानी के डाउनटाउन इलाके के एक बार में हुई। इलाके को क्वेरेटारो के नाम से भी जाना जाता है। राज्य के अटॉर्नी जनरल और क्वेरेटारो शहर के सुरक्षा प्रमुख के मुताबिक, चार बंदूकधारियों ने बार में घुसकर सात पुरुषों और तीन महिलाओं की हत्या कर दी।

विज्ञापन


गोलीबारी में सात अन्य लोग घायल हुए
मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति अभी तक पुलिस हिरासत में है। घटनास्थल पर बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस एक वाहन की भी जांच कर रही है। संदेह है कि वाहन का वारदात से कोई संबंध हो सकता है।
विज्ञापन


मैक्सिको के कई अन्य इलाकों की तुलना में सुरक्षित राज्य
क्वेरेटारो में आमतौर पर हत्या जैसे हिंसक अपराध अधिक नहीं होते हैं। इसे मैक्सिको के कई अन्य इलाकों की तुलना में सुरक्षित माना जाता है। क्वेरेटारो के गवर्नर मौरिसियो कुरी ने एक्स पर कहा कि मैं क्वेरेटारो के लोगों से दोहराता हूं कि इस क्रूर कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी। हम अपनी सीमाओं को सील करना जारी रखेंगे और अपने राज्य की सुरक्षा बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टस्केगी विश्वविद्यालय में जमकर गोलीबारी
इस बीच अलबामा में रविवार को टस्केगी विश्वविद्यालय में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अफरातफरी में 16 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी का शिकार मृतक 18 साल का युवक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था। हालांकि, गोलीबारी में घायल हुए कुछ लोग विश्वविद्यालय के छात्र है। मामले में एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।


16 लोग घायल हुए
मामले की जांच के लिए आई अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए और चार भागदड़ में घायल हुए है। पुलिस अधिक्षक पैट्रिक मार्डिस ने कहा कि घायलों में एक महिला छात्रा शामिल है, जिसे पेट में गोली लगी है और एक पुरुष छात्र है। जिसे हाथ में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed