{"_id":"693e7a91daba501a8203b9f7","slug":"gunman-opens-fire-on-people-at-bondi-beach-in-australia-several-injured-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी; शूटर समेत 12 की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी; शूटर समेत 12 की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार
Sun, 14 Dec 2025 05:02 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:02 PM IST
सार
Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कई लोगों के घायल होने और शूटर सहित 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी, कई लोग घायल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडनी के बॉन्डी बीच पर दो हथियारबंद लोगों ने सामूहिक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई राउंड गोलियां चलने के बाद बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में शूटर समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इस गोलीबारी को आतंकी हमला करार दिया है। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद पुलिस को बॉन्डी में कैंपबेल परेड में एक गाड़ी मिली, जिसमें उन्हें कुछ विस्फोटक होने की आशंका है।
जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर
सिडनी मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में शूटर सहित 12 लोग मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनिरिग का रहने वाला नवीद अकरम था। पुलिस शूटर के घर पर इस समय पुलिस छापा मार रही है।
यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था हमला
एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने बताया कि 12 लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों में से एक मारा गया है और एक को हिरासत में लिया गया है। मिन्स ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक गोलीकांड के बाद एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
शाम 7:05 बजे: पुलिस ने लोगों को बॉन्डी बीच से दूर रहने का आग्रह किया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा।
शाम 7:43 बजे: पुलिस ने दो लोग हिरासत में हैं।
रात 8:35 बजे: एम्बुलेंस 16 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले गईं।
रात 8:45 बजे: पुलिस ने शूटर समेत 12 लोगों की मौत, दो पुलिस अधिकारी सहित 11 अन्य लोग घायल की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें: काले कपड़ों में आया और बरसाने लगा गोलियां: अमेरिकी यूनिवर्सिटी गोलीकांड पर क्या बोले अधिकारी? जानें अपडेट
बीच पर भागते दिखे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बॉन्डी बीच पर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। रॉयटर्स ने कहा कि वह इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर एक ताजा पोस्ट में बताया कि बॉन्डी बीच पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करें। पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर
सिडनी मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में शूटर सहित 12 लोग मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनिरिग का रहने वाला नवीद अकरम था। पुलिस शूटर के घर पर इस समय पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था हमला
एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने बताया कि 12 लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों में से एक मारा गया है और एक को हिरासत में लिया गया है। मिन्स ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक गोलीकांड के बाद एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है और जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
घटना की टाइमलाइन
शाम 6:45 बजे: बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की खबरों के बाद पुलिस की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं।शाम 7:05 बजे: पुलिस ने लोगों को बॉन्डी बीच से दूर रहने का आग्रह किया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा।
शाम 7:43 बजे: पुलिस ने दो लोग हिरासत में हैं।
रात 8:35 बजे: एम्बुलेंस 16 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले गईं।
रात 8:45 बजे: पुलिस ने शूटर समेत 12 लोगों की मौत, दो पुलिस अधिकारी सहित 11 अन्य लोग घायल की पुष्टि की।
ये भी पढ़ें: काले कपड़ों में आया और बरसाने लगा गोलियां: अमेरिकी यूनिवर्सिटी गोलीकांड पर क्या बोले अधिकारी? जानें अपडेट
बीच पर भागते दिखे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बॉन्डी बीच पर लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज और पुलिस सायरन सुनाई दे रहे हैं। रॉयटर्स ने कहा कि वह इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर एक ताजा पोस्ट में बताया कि बॉन्डी बीच पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करें। पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन